15 Best News Portal Development Company In India

अयोध्या में सरयू नदी में बड़ा हादसा: होली के दिन नहाने गए दो युवकों की डूबकर मौत

SHARE:

सूरजकुंड का लेजर लाइट

Ayodhya में सरयू हादसा: होली की खुशियां मातम में बदलीं

अयोध्या, 4 फरवरी। होली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब सरयू नदी में नहाने गए तीन युवक हादसे का शिकार हो गए। घटना थाना रौनाही क्षेत्र के कलाफरपुर घाट की है, जहां होली खेलने के बाद तीन युवक सरयू में स्नान करने पहुंचे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नहाते समय तीनों युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो अन्य युवकों की डूबकर मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को नदी से बरामद कर लिया गया।

डूब कर युवकों की मौत
मृतक युवक थाना रौनाही क्षेत्र के मुबारकगंज के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान नदी या तालाब में स्नान करते समय विशेष सावधानी बरतें।
होली जैसे खुशियों के पर्व पर हुई इस दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई