15 Best News Portal Development Company In India

Lucknow Vyapar Mandal Holi Milan 2026: गणेशगंज व्यापारियों ने ढोल नगाड़ों के साथ खेली होली

SHARE:

लखनऊ व्यापार मंडल ने रंगबिरंगे गुलाल से खेली होली, ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया होली मिलन समारोह

होलिका दहन पर व्यापारियों ने देश की खुशहाली और समृद्धि के लिए की प्रार्थना

लखनऊ, 05 मार्च।राजधानी लखनऊ के गणेशगंज क्षेत्र में लखनऊ व्यापार मंडल द्वारा होली के पावन पर्व पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों ने एक-दूसरे को खुशबूदार गुलाल और परफ्यूम लगाकर गले मिलते हुए होली की शुभकामनाएं दीं। ढोल-नगाड़ों और फिल्मी गीतों की धुन पर व्यापारियों ने जमकर नृत्य किया और उत्साह के साथ होली का त्योहार मनाया।

लखनऊ के गणेशगंज में होली मिलन समारोह के दौरान गुलाल खेलते व्यापारी।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय व्यापारियों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए थे तथा विशेष रूप से केसरिया ठंडाई की व्यवस्था भी की गई थी। सिटी प्लाजा कैम्पस में आयोजित इस कार्यक्रम में ढोल-नगाड़ों की थाप पर भांगड़ा करते हुए व्यापारियों ने उत्सव का आनंद लिया।
इस अवसर पर गणेशगंज लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक मोतियानी, महामंत्री बलराम मौर्य, कोषाध्यक्ष अनूप गुप्ता, के.सी. पांडेय, सुशील गुप्ता, मनोज केसरवानी, सुनील कुमार गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, नरेश मोतियानी, शैलेंद्र मौर्य, दीपक लौंगगानी, मन्नू बदलानी सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे।
व्यापारी नेताओं अशोक मोतियानी और बलराम मौर्य ने संयुक्त रूप से कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक है। इस दिन पुराने भेदभाव भुलाकर समाज में सौहार्द और एकजुटता का संदेश देना चाहिए। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से गणेशगंज के व्यापारी मिलकर इस होली मिलन समारोह का आयोजन करते आ रहे हैं।
👤 रिपोर्टर
रिपोर्ट: विनय प्रकाश सिंह

Chautha Prahari
Author: Chautha Prahari

Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई