डीआईजी से लेकर सिपाहियों तक सभी ने एक-दूसरे को लगाया गुलाल, महिला थाना परिसर में भी महिला पुलिसकर्मियों ने मनाया होली उत्सव
अयोध्या, 06 मार्च।अयोध्या जनपद में होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के बाद गुरुवार को पुलिस विभाग के अधिकारियों और जवानों ने भी जमकर होली खेली। पुलिस लाइन मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारियों और जवानों ने एक-दूसरे को रंग और अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

होली के इस उत्सव में पुलिसकर्मी और अधिकारी फगुआ और अन्य होली गीतों की धुन पर थिरकते हुए दिखाई दिए। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और जवानों के बीच किसी प्रकार का भेदभाव नहीं दिखाई दिया और सभी ने मिलजुलकर उत्साह के साथ त्योहार का आनंद लिया।
इस अवसर पर अयोध्या रेंज के डीआईजी सोमेन वर्मा, जिले के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, एसपी सुरक्षा, सीओ सिटी, सीओ अयोध्या, सीओ सदर, सीओ लाइन, प्रतिसार निरीक्षक सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
वहीं दूसरी ओर महिला थाना परिसर में भी महिला पुलिसकर्मियों ने उत्साह के साथ होली का पर्व मनाया। महिला पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और त्योहार की खुशियां साझा कीं।
इस मौके पर महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला, महिला उप निरीक्षक सोनी, महिला उप निरीक्षक चेतना, महिला उप निरीक्षक श्वेता राठौड़ सहित महिला थाने में तैनात सभी महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहीं और जमकर होली खेली।
इसके अलावा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी पुलिसकर्मियों ने आपसी भाईचारे के साथ होली का त्योहार मनाया। जिले के सभी थानों पर पुलिसकर्मी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं देते नजर आए।
Author: Chautha Prahari
Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854





