15 Best News Portal Development Company In India

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का महिला उद्यमियों से संवाद, वाराणसी मंडल की महिलाओं की सफलता की कहानियां बनीं प्रेरणा

SHARE:

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री योगी का महिला उद्यमियों से संवाद, वाराणसी मंडल की महिलाओं की सफलता की कहानियां बनीं प्रेरणा

लखनऊ, 8 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मान कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की सफल महिला उद्यमियों से संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं के साहस, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की सराहना करते हुए उन्हें प्रदेश की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी मंडल के वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर जिलों की 600 से अधिक महिलाएं मुख्यमंत्री से जुड़ीं। कार्यक्रम के दौरान कई लाभार्थी महिलाओं ने योगी सरकार की विभिन्न योजनाओं से मिले लाभ और अपने अनुभव साझा किए तथा सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

International Women Day Yogi Adityanath Video Conferencing Women Entrepreneurs Uttar Pradesh
महिला दिवस पर मुख्यमंत्री पुरस्कृत करते हुए

संवाद के दौरान वाराणसी की सीता देवी ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के माध्यम से उन्होंने ई-रिक्शा चलाकर न केवल स्वयं आत्मनिर्भरता हासिल की है, बल्कि अपने क्षेत्र की लगभग 250 महिलाओं को ई-रिक्शा चलाने का प्रशिक्षण देकर उन्हें भी स्वावलंबी बनाने का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में लोगों के ताने और डर का सामना करना पड़ा, लेकिन आज वे आत्मविश्वास के साथ अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके साहस की सराहना करते हुए अन्य महिलाओं को भी इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इसी क्रम में गाजीपुर की प्रमिला देवी ने बताया कि वे प्राथमिक विद्यालय में रसोइया के रूप में कार्यरत हैं और योगी सरकार की कई योजनाओं से लाभान्वित हुई हैं। उन्होंने विधवा पेंशन योजना, पारिवारिक लाभ योजना, कन्या सुमंगला योजना, उज्ज्वला योजना और राशन कार्ड योजना से मिले लाभों का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने उनसे उनके स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली और आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
चंदौली की सोनी कुमारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे फूलों की खेती करती हैं और महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से अन्य महिलाओं को भी इस कार्य से जोड़ रही हैं। मुख्यमंत्री ने फूलों की खेती के लाभों पर चर्चा करते हुए मंदिरों में चढ़ाए गए फूलों से धूपबत्ती और अगरबत्ती बनाने के प्रशिक्षण की जानकारी दी तथा उनके उद्यम को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।
जौनपुर की दुर्गा मौर्य ने बताया कि उन्होंने कृषि विभाग की योजनाओं के तहत एफपीओ (फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन) का गठन कर किसानों को कृषि यंत्रों के उपयोग और कम लागत में अधिक उत्पादन की तकनीकों के बारे में जागरूक किया है। उन्होंने बताया कि वे “ड्रोन दीदी” के रूप में भी कार्य कर रही हैं और उद्योग विभाग से ऋण लेकर नमकीन बनाने की फैक्ट्री स्थापित की है, जिससे कई महिलाओं को रोजगार मिला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए अन्य महिलाओं को भी इस प्रकार के उद्यम शुरू करने के लिए प्रेरित किया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित यह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सत्र प्रदेश में नारी सशक्तीकरण की दिशा में योगी सरकार की योजनाओं की सफलता और प्रभाव को दर्शाता है। मुख्यमंत्री से संवाद कार्यक्रम के माध्यम से यह स्पष्ट हुआ कि प्रदेश की महिलाएं न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को भी स्वावलंबन की दिशा में प्रेरित कर रही हैं।
यह आयोजन नारी शक्ति को नई ऊर्जा देने और महिलाओं को उद्यमिता व आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

Chautha Prahari
Author: Chautha Prahari

Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई