15 Best News Portal Development Company In India

नंदिनी नगर में शुद्ध देसी घी भंडार की शुरुआत, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की पहल से लोगों को मिलेंगे शुद्ध उत्पाद

SHARE:

गोंडा। जनपद के नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत नंदिनी नगर स्थित नंदिनी निकेतन में शुद्ध देसी घी भंडार की शुरुआत की गई है। इस भंडार में लोगों के लिए शुद्ध और पारंपरिक उत्पाद उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

नंदनी निकेतन शुद्ध देसी घी भंडार

यहां विशेष रूप से गाय और भैंस के शुद्ध देसी घी की बिक्री की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पूजा-पाठ में उपयोग होने वाली सामग्री तथा अन्य धार्मिक और आयुर्वेदिक वस्तुएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
बताया जा रहा है कि इस पहल का उद्देश्य लोगों तक शुद्ध और भरोसेमंद उत्पाद पहुंचाना है। इस व्यवस्था को पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के सहयोग से शुरू किया गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को शुद्ध खाद्य सामग्री और धार्मिक उपयोग की वस्तुएं आसानी से उपलब्ध हो सकें।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार के भंडार से न केवल शुद्ध उत्पाद मिलेंगे बल्कि पारंपरिक वस्तुओं की उपलब्धता भी बढ़ेगी। नंदिनी नगर में शुरू हुआ यह शुद्ध देसी घी भंडार अब धीरे-धीरे लोगों के आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है।

 

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई