पट्टा भूमि पर निर्माण रुकवाने से भड़के भाकियू कार्यकर्ता, सोहावल तहसील में धरना
सोहावल (अयोध्या)। क्षेत्र के Sohawal तहसील अंतर्गत Bhadrasa नगर पंचायत के वार्ड संख्या-3 में पट्टा भूमि पर निर्माण कार्य को पुलिस द्वारा रुकवाए जाने से नाराज Bhartiya Kisan Union (भाकियू) के कार्यकर्ता बुधवार को सोहावल तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर मामले के जल्द निस्तारण की मांग की।
धरना-प्रदर्शन के दौरान भाकियू के वरिष्ठ प्रदेश सचिव Farid Ahmed ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत भरतकुंड-भदरसा के वार्ड संख्या-3 में वर्ष 1991 में बालक राम पुत्र हीरालाल को आवासीय पट्टा आवंटित किया गया था। उसी पट्टा भूमि पर उनके परिवार द्वारा पक्का निर्माण कराया जा रहा था। वर्तमान में बालकराम के पुत्र राम उजागिर उक्त भूमि पर मकान निर्माण करवा रहे थे।

बताया गया कि निर्माण कार्य के दौरान कुछ स्थानीय लोगों—सभासद रामकरन मौर्य, बबलू, गोपी, झुरहू और अवधेश—ने इसका विरोध किया। शिकायत मिलने पर भदरसा चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को रुकवा दिया। इस कार्रवाई से पीड़ित पक्ष और भाकियू कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया।
इसके बाद भाकियू के मसौधा ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पीड़ित परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ सोहावल तहसील पहुंच गए और धरने पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने इलाकाई पुलिस प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए जोरदार नारेबाजी की।
सूचना मिलने पर तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान भाकियू नेताओं ने उन्हें 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की।
तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कानूनगो और लेखपाल को मौके पर भेजकर स्थिति का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
भाकियू के वरिष्ठ प्रदेश सचिव फरीद अहमद ने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो संगठन को आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
धरने में राम उजागिर, घनश्याम, महिला जिला प्रभारी आसमा बेगम, पिंटू, भरतलाल, शहजादी बेगम, उर्मिला सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Chautha Prahari
Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854





