15 Best News Portal Development Company In India

यूपी में पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई कमी नहीं: अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

SHARE:

अफवाहों से सावधान! यूपी में पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई कमी नहीं, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

लखनऊ, 11 मार्च। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी भी जिले में आपूर्ति को लेकर कोई संकट नहीं है।
सरकार की ओर से कहा गया है कि कुछ स्थानों पर सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से ईंधन और गैस की किल्लत की भ्रामक खबरें फैल रही हैं। इन अफवाहों की आड़ में जमाखोरी और कालाबाजारी करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

UP government gas petrol diesel
सांकेतिक चित्र

मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिया है कि पेट्रोल-डीजल और गैस की पूरी सप्लाई चेन पर लगातार निगरानी रखी जाए। यदि कहीं भी अनियमितता, कृत्रिम किल्लत या कालाबाजारी की शिकायत सामने आती है तो तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए।
इसी के अनुपालन में जिलों में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया जा रहा है। अधिकारियों की टीमें ईंधन की उपलब्धता, गैस सिलेंडर के स्टॉक और वितरण व्यवस्था की जांच कर रही हैं, ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
प्रदेश सरकार का कहना है कि पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस की पूरी आपूर्ति व्यवस्था सामान्य और व्यवस्थित है। जिला स्तर पर भी लगातार निगरानी की जा रही है ताकि आपूर्ति प्रणाली पारदर्शी बनी रहे।
सरकार ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। साथ ही भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई