15 Best News Portal Development Company In India

अयोध्या में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत में सजे सांस्कृतिक मंच, लोक कलाकारों ने बांधा समां

SHARE:

 

अयोध्या।भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या धाम आगमन को लेकर उत्तर प्रदेश में भव्य सांस्कृतिक स्वागत की विशेष तैयारियां की गईं थी। प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए संस्कृति विभाग द्वारा विभिन्न लोक कलाओं की आकर्षक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं।
संस्कृति विभाग के सहायक निदेशक राजेश अहिरवार व कार्यक्रम नोडल अधिकारी दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति के आगमन से कई दिन पूर्व ही लोक कलाकारों ने अपनी-अपनी विधाओं का गहन अभ्यास शुरू कर दिया था। 19 मार्च 2026 को राष्ट्रपति के अयोध्या पहुंचने के अवसर पर एयरपोर्ट से लेकर श्री राम जन्मभूमि मंदिर तक के मार्ग पर कई सांस्कृतिक मंच स्थापित किए गए थे।

अयोध्या में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, लोक कलाकारों की प्रस्तुति कें दृश्य
फाइल फोटो

इन मंचों पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोक कलाकारों ने अपनी पारंपरिक प्रस्तुतियों से राष्ट्रपति का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान फरूवाही, थारू, कहरवा, वनटांगिया, ढेढिया, बधावा और मयूर जैसे प्रमुख लोक नृत्यों की मनमोहक झलक देखने को मिली। इसके साथ ही डमरू और शंख वादन ने वातावरण को आध्यात्मिक और उत्सवपूर्ण बना दिया।
संस्कृति विभाग से जुड़े आकाशवाणी अयोध्या के उद्घोषक एवं पैनलिस्ट विश्व प्रकाश “रुपन” ने बताया कि इन प्रस्तुतियों का उद्देश्य न केवल राष्ट्रपति का स्वागत करना था, बल्कि उत्तर प्रदेश की समृद्ध लोक परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करना भी था।
लोक कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने न केवल दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता और परंपराओं की जीवंत झलक भी प्रस्तुत की। इस अवसर पर अयोध्या नगरी पूरी तरह उत्सव के रंग में रंगी नजर आई।

Chautha Prahari
Author: Chautha Prahari

Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई