Breaking News
यूपी न्यूज: आगरा में 3.63 करोड़ की नकली और एक्सपायर्ड दवाएं जब्त, 8 अवैध गोदाम सील यूपी न्यूज: आयुष्मान कार्डधारकों को बड़ी राहत, अब जिले में ही सुलझेंगी कार्ड और क्लेम से जुड़ी समस्याएं यूपी न्यूज: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, यूपी के 2.17 करोड़ किसानों के खाते में पहुंचे 4352 करोड़ रुपये UP NEWS: डिजिटल गवर्नेंस में यूपी परिवहन विभाग की बड़ी छलांग, 49 सेवाएं हुईं फेसलेस, आरटीओ के चक्कर घटे यूपी न्यूज: सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव में उतरेगा कायस्थ रक्षा वाहिनी फाउंडेशन, बृजेश और विक्रम श्रीवास्तव की उम्मीदवारी घोषित यूपी न्यूज: अयोध्या अब उपेक्षा का नहीं, विकास और आस्था का प्रतीक: 290 करोड़ की 245 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
15 Best News Portal Development Company In India

बरेली की नसरीन बी बनी महिला उद्यमिता की मिसाल, बेकरी व्यवसाय से बदल रही गांव की महिलाओं की तकदीर

SHARE:

बरेली। जनपद के फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक के छोटे से गांव घंघोरा-घंघोरी की रहने वाली नसरीन बी आज ग्रामीण महिला उद्यमिता की प्रेरक मिसाल बन चुकी हैं। पहले वह अपने परिवार की आर्थिक समस्याओं को लेकर चिंतित रहती थीं, लेकिन योगी सरकार की योजनाओं और “जनता” स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उनकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया।
नसरीन बी ने अपनी मेहनत और समूह के सहयोग से एक सफल बेकरी व्यवसाय शुरू किया, जिसमें रस्क, क्रीम रोल और फैन जैसे उत्पाद बनाए जाते हैं। उन्होंने न केवल खुद आत्मनिर्भरता हासिल की, बल्कि गांव की 10 अन्य महिलाओं को रोजगार भी दिया।


 “बरेली की नसरीन बी और उनके समूह की महिलाएं बेकरी व्यवसाय में काम करती हुईं”
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की मदद से उन्हें 2022 में 15,000 रुपये और बाद में 1 लाख रुपये की वित्तीय सहायता मिली। इस धन ने उनके व्यवसाय की नींव मजबूत की। उन्होंने क्रीम रोल बनाने की मशीन लगाई, उत्पादन क्षमता बढ़ाई और बरेली शहर तक सप्लाई शुरू की। इससे उनकी आमदनी हर महीने लगभग 1 लाख रुपये तक पहुंच गई।
नसरीन की पहल से समूह की महिलाओं ने केवल बेकरी उत्पाद ही नहीं बनाए, बल्कि पापड़, मसाले और चिप्स जैसे नए उत्पादों का निर्माण भी शुरू किया। प्रशासनिक सहयोग और सही प्रशिक्षण से समूह की महिलाएं अब नियमित ऑर्डर पा रही हैं और बाजार में उनकी पहचान भी मजबूत हुई है।
इस सफलता ने साबित कर दिया कि सही अवसर और सरकारी योजनाओं का सही इस्तेमाल करके महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं, बल्कि समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका भी निभा सकती हैं। आज नसरीन बी और उनका समूह पूरे गांव के लिए प्रेरणा बन चुके हैं, जो यह दिखाता है कि लाभार्थी से उद्यमी बनने की राह किस तरह आसान हो सकती है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई