15 Best News Portal Development Company In India

किसानों पर आई आफत में ढाल बनी योगी सरकार, एक-एक नुकसान का होगा हिसाब…सीएम योगी ने कालिदास मार्ग से दिए सख्त आदेश

SHARE:

ओलावृष्टि-बारिश और आगजनी से तबाही पर बड़ा एक्शन, 24 घंटे में राहत और समयबद्ध सर्वे के निर्देश
(विनय प्रकाश सिंह)
लखनऊ, 08 अप्रैल। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर उच्चस्तरीय बैठक कर असमय बारिश, ओलावृष्टि और आगजनी से प्रभावित किसानों को लेकर बड़ा फैसला लिया। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी किसान या बटाईदार को राहत के लिए इंतजार न करना पड़े और हर हाल में त्वरित क्षतिपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस विपरीत परिस्थिति में अन्नदाता का चिंतित होना स्वाभाविक है, लेकिन प्रदेश सरकार पूरी मजबूती के साथ किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि हर प्रभावित किसान और बटाईदार के नुकसान का सटीक, निष्पक्ष और समयबद्ध आकलन किया जाए, ताकि राहत वितरण में किसी भी प्रकार की देरी न हो।

फसल नुकसान को लेकर सीएम योगी की अधिकारियों को सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास 5- कालिदास मार्ग लखनऊ पर फसल के नुकसान के सम्बन्ध में बैठक करते हुए photo credit chautha Prahari

बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद स्तर पर राजस्व, कृषि और अन्य संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण कार्य युद्धस्तर पर पूरा किया जाए और रिपोर्ट तत्काल शासन को भेजी जाए, जिससे प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द आर्थिक मदद मिल सके।
फसल बीमा को लेकर भी मुख्यमंत्री ने बड़ा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बीमा कंपनियों के साथ समन्वय बनाकर दावों का जल्द निस्तारण कराया जाए। अधिकारी खुद किसानों से संपर्क करें और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाएं, ताकि अधिकतम किसानों को राहत मिल सके।
राजस्व विभाग को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आपदा राहत कोष से सभी जिलों को पर्याप्त धनराशि तुरंत उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि राहत वितरण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और त्वरित होनी चाहिए। जहां जरूरत हो, वहां राहत शिविर लगाए जाएं और मंडी समितियों के जरिए भी किसानों की मदद सुनिश्चित की जाए।
आगजनी की घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने विशेष संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं जनहानि या पशुहानि होती है तो 24 घंटे के भीतर राहत राशि हर हाल में उपलब्ध कराई जाए। साथ ही पात्र लाभार्थियों को कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत तत्काल लाभ दिया जाए।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिन परिवारों के घर क्षतिग्रस्त या पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान उपलब्ध कराया जाए।
सबसे सख्त लहजे में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि राहत और पुनर्वास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही अक्षम्य होगी और दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

अन्नदाता को राहत में देरी बर्दाश्त नहीं होगी, लापरवाही करने वालों पर सीधी कार्रवाई होगी” —सीएम योगी

अंत में मुख्यमंत्री ने दोहराया कि प्रदेश सरकार इस आपदा की घड़ी में हर किसान, कृषक परिवार और बटाईदार के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

 

 

 

Chautha Prahari
Author: Chautha Prahari

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई