15 Best News Portal Development Company In India

अयोध्या में बन रहा हाईटेक नगर निगम भवन, महापौर ने किया निरीक्षण… 3 महीने में मिलेगा नया ऑफिस!

SHARE:

फिनिशिंग कार्य तेज करने के निर्देश, 5 मंजिला भवन में होगी पार्किंग, लिफ्ट और सोलर बैकअप की सुविधा

अयोध्या,08 अप्रैल। शहर की प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए निर्माणाधीन नगर निगम भवन अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। बुधवार को महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर कार्यों का जायजा लिया और फिनिशिंग कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।

 अयोध्या में निर्माणाधीन नगर निगम का आधुनिक भवन
महापौर करीब साढ़े 12 बजे अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ और सहायक अभियंता राजपति यादव के साथ निर्माण स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने ठेकेदार कंपनी और परियोजना से जुड़े अधिकारियों के साथ भवन की हर मंजिल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सामने आया कि नगर निगम और अयोध्या विकास प्राधिकरण का संयुक्त प्रशासनिक भवन लगभग बनकर तैयार हो चुका है। अब अंतिम चरण में फिनिशिंग कार्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है।
नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडे के अनुसार यह भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें दिव्यांगजनों के लिए रैंप, आधुनिक लिफ्ट, अलग-अलग प्रवेश द्वार और उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की व्यवस्था की जा रही है।
खास बात यह है कि पांच मंजिला इस भवन में नगर निगम और एडीए दोनों के लिए अलग-अलग व्यवस्था होगी, जबकि पांचवीं मंजिल पर नगर आयुक्त कार्यालय और अपर आयुक्तों के दफ्तर स्थापित किए जाएंगे।
इस हाईटेक बिल्डिंग में सोलर पैनल भी लगाए जा रहे हैं, जिससे बिजली कटौती के दौरान भी करीब आधे घंटे का बैकअप मिल सकेगा। इसके अलावा भूमिगत पार्किंग में करीब 292 वाहनों के खड़े होने की सुविधा दी जाएगी। अग्निशमन सुरक्षा और जल प्रबंधन को भी विशेष प्राथमिकता दी गई है।
निरीक्षण के दौरान परियोजना प्रबंधक महाराज शर्मा ने बताया कि भवन को पूरी तरह तैयार कर नगर निगम को सौंपने में लगभग तीन महीने का समय लगेगा।
महापौर ने साफ निर्देश दिए कि काम की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और तय समय सीमा के भीतर भवन को पूरी तरह तैयार किया जाए।
इस मौके पर पार्षद अभिनव पांडे समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई