Breaking News
यूपी में अब पेपर RC नहीं, चिप और QR कोड वाली स्मार्ट कार्ड RC मिलेगी; 1 अगस्त से नई व्यवस्था लागू चौथा प्रहरी:मुरादाबाद में सीएम योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- रामभक्तों पर लाठी-गोली चलाने का सार्वजनिक पश्चाताप करेंगे अखिलेश चौथा प्रहरी: एक जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगा ‘मिशन सेफ फ्यूचर’, बिना फिटनेस और परमिट वाले स्कूल वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई चौथा प्रहरी: 10 जुलाई तक करें आवेदन, ओबीसी युवाओं को मिलेगा मुफ्त O Level और CCC कंप्यूटर प्रशिक्षण चौथा प्रहरी:जनता दर्शन में सीएम योगी का भरोसा: हर जरूरतमंद का इलाज कराएगी सरकार, राजस्व मामलों में समय पर न्याय के निर्देश चौथा प्रहरी: 29 जून से यूपी में सक्रिय होगा मानसून,66 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट
15 Best News Portal Development Company In India

यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों के बंटवारे पर मंथन तेज, आज हो सकती है बड़ी घोषणा

SHARE:

लखनऊ,15मई(चौथा प्रहरी)। उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब सबसे ज्यादा चर्चा विभागों के बंटवारे को लेकर हो रही है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री की केंद्रीय नेताओं से मुलाकात के बाद अब विभागों के आवंटन पर अंतिम दौर का मंथन चल रहा है। माना जा रहा है कि आज कभी भी नए मंत्रियों को विभाग सौंपे जा सकते हैं।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah और भाजपा नेता Nitin Nabin से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही राजनीतिक हलकों में विभागों के बंटवारे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
सूत्रों का कहना है कि सिर्फ नए मंत्रियों को ही जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी, बल्कि कुछ पुराने मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव हो सकता है। इसी वजह से कई मंत्री इन दिनों दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं। पार्टी और सरकार के बीच लगातार बातचीत चल रही है।
जानकारी यह भी सामने आ रही है कि संगठन स्तर पर भी जल्द कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा आगामी चुनावों और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए नई रणनीति पर काम कर रही है। ऐसे में विभागों का बंटवारा सिर्फ प्रशासनिक फैसला नहीं माना जा रहा, बल्कि इसका सीधा राजनीतिक संदेश भी देखा जा रहा है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बार सरकार सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन पर खास ध्यान दे सकती है। जिन नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिली है, उन्हें उनके राजनीतिक अनुभव और क्षेत्रीय प्रभाव के हिसाब से जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों के बंटवारे पर मंथन करती योगी सरकार
वहीं कुछ पुराने मंत्री अपने पसंदीदा विभाग बचाने या बड़े विभाग हासिल करने के लिए भी सक्रिय बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार कई स्तर पर बातचीत और समन्वय का दौर जारी है।
अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि सरकार किन नेताओं को अहम विभाग देती है और किन पुराने चेहरों की जिम्मेदारियों में बदलाव होता है। विभागों के बंटवारे के बाद ही यह साफ होगा कि आने वाले समय में सरकार की प्राथमिकताएं क्या रहने वाली हैं।

 

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई