15 Best News Portal Development Company In India

अयोध्याः समाजसेवी राजन पाण्डेय ने गरीब किसानों को बांटे धान ओसाई के पंखे

SHARE:

समाजसेवी राजन पाण्डेय ने किसानों को बांटे धान ओसाई के पंखे

अयोध्या,29 दिसंबर।जनपद के प्रमुख समाजसेवी राजन पांडेय ने अपने शिवनाथपुर स्थित आवास पर अपनी जिला पंचायत मिल्कीपुर चतुर्थ के अन्तर्गत आने वाली 20 ग्रामसभाओं के गरीब किसानों को धान ओसाई का पंखा दिया। गौरतलब है कि राजन इससे पूर्व सभी ग्रामसभाओं को कीटनाशक छिड़काव की इलेक्ट्रानिक मशीन भी बांट चुके है।
राजन ने उपस्थित जनसमुदाय के मध्य कहा कि गरीब किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए यदि सभी लोग थोड़ी थोड़ी मदद करने के लिए आगे आए तो हमें कमाकर खिलाने वाले अन्नदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। समाजसेवी राजन पांडे ने कहा कि 2018 जिला पंचायत के समय उनसे किसानों ने दवा छिड़काव मशीन और धान ओसाई पंखा की मांग की थी तबसे लेकर आज तक उनके द्वारा 100 से अधिक दवा छिड़काव मशीन और धान ओसाने का पंखा बाट चुके है। समाजसेवी राजन पांडे ने बताया उनके द्वारा 14 जनवरी को आयोजित विशाल कंबल वितरण और खिचड़ी भोज में 80 प्रतिशत से अधिक किसान ही शिरकत करेंगे। समाजसेवी राजन पांडे के आवास पर पंडित राधिका प्रसाद पांडेय, शिवनाथ पंडेय, गुड्डू उपाध्याय, डीली गिरधर पूर्व प्रधान,अर्जुन मौर्य, कपिल पांडेय, बम बहादुर पांडेय, त्रिलोकीनाथ पांडेय, कपिल पांडेय, राघवेंद्र सिंह, अजित सिंह, श्रवण कुमार, श्री राम, दिलीप गौतम, विक्की दुबे, रसेश त्रिपाठी, अनिल मिश्र, मोंटी शुक्ला, अंकित पांडेय जिला पंचायत सदस्य सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854