Breaking News
चौथा प्रहरी: यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, एआई सक्षम एक्स-रे, एमआरआई और डिजिटल मैमोग्राफी मशीनें लगेंगी चौथा प्रहरी न्यूज: 1 जुलाई से शुरू होगा यूपी का वन महोत्सव, घर-घर पहुंचेंगे आम के पौधे चौथा प्रहरी न्यूज : UPTET 2026: 20 लाख अभ्यर्थियों के लिए कड़े इंतजाम, मुख्यमंत्री योगी ने कहा- परीक्षा निष्पक्ष और तनावमुक्त हो चौथा प्रहरी न्यूज: रायबरेली अस्पताल में मरीज से अभद्रता पर बड़ी कार्रवाई, डिप्टी सीएम के निर्देश पर स्वीपर निलंबित चौथा प्रहरी: 1 जुलाई से स्कूल वाहनों पर सख्त निगरानी, बिना फिटनेस और परमिट वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई यूपी में अब पेपर RC नहीं, चिप और QR कोड वाली स्मार्ट कार्ड RC मिलेगी; 1 अगस्त से नई व्यवस्था लागू
15 Best News Portal Development Company In India

भर्ती प्रक्रिया मे आरक्षण नियमो का अनुपालन कराने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध

SHARE:

 

लखनऊ, 10 फरवरी। बजट सत्र में विधान परिषद में योगी सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश मे सरकारी सेवाओं में आरक्षण नीति के बारे विस्तार से जानकारी देते हुये कहा कि आरक्षण प्राविधानो को सुनिश्चित कराने के संकल्प को सरकार दोहराती है।

विशेष रूप से विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षण के
बारे मे जानकारी देते हुये कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27%,अनुसूचित जाति के लिए 21%, अनुसूचित जनजाति के लिए 2%, और सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 10% आरक्षण की व्यवस्था है।डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने  स्पष्ट किया कि 40% अनारक्षित श्रेणी, विशेष रूप से सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित नहीं है। आरक्षित वर्ग का कोई भी अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी की भर्ती प्रक्रिया मे भागीदार हो सकता है।सभी सरकारी भर्तियों में आरक्षण नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कार्मिक विभाग द्वारा 30 दिसंबर, 2025 को शासनादेश भी जारी किया

श्री मौर्य द्वारा 7994 लेखपाल पदों का विस्तृत विवरण देते हुये बताया कि 3205 अनारक्षित, 1679 अनुसूचित जाति के लिए, 160 अनुसूचित जनजाति के लिए, 2158 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए, और 792 आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लिये करते हुये विज्ञापन की त्रुटि का सुधार कराया गया। कहा कि आरक्षण हर हाल मे पूरी पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जायेगा। सरकार भर्ती माफिया पर नकेल कसने और पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाओं को व आरक्षण व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई