Breaking News
चौथा प्रहरी: यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, एआई सक्षम एक्स-रे, एमआरआई और डिजिटल मैमोग्राफी मशीनें लगेंगी चौथा प्रहरी न्यूज: 1 जुलाई से शुरू होगा यूपी का वन महोत्सव, घर-घर पहुंचेंगे आम के पौधे चौथा प्रहरी न्यूज : UPTET 2026: 20 लाख अभ्यर्थियों के लिए कड़े इंतजाम, मुख्यमंत्री योगी ने कहा- परीक्षा निष्पक्ष और तनावमुक्त हो चौथा प्रहरी न्यूज: रायबरेली अस्पताल में मरीज से अभद्रता पर बड़ी कार्रवाई, डिप्टी सीएम के निर्देश पर स्वीपर निलंबित चौथा प्रहरी: 1 जुलाई से स्कूल वाहनों पर सख्त निगरानी, बिना फिटनेस और परमिट वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई यूपी में अब पेपर RC नहीं, चिप और QR कोड वाली स्मार्ट कार्ड RC मिलेगी; 1 अगस्त से नई व्यवस्था लागू
15 Best News Portal Development Company In India

आकाशवाणी लखनऊ शीघ्र अपने कार्यक्रमों में भरेगा कुछ और नए रंग

SHARE:

लखनऊ 9 फ़रवरी।आकाशवाणी लखनऊ शीघ्र ही अपने कार्यक्रमों में कुछ और नए रंग भरने जा रहा है। आकाशवाणी केंद्र लखनऊ की कार्यक्रम प्रमुख सुमोना एस पांडे ने सोमवार को आकाशवाणी में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि आकाशवाणी शीघ ही जवानों के लिए एक विशेष कार्यक्रम इस केंद्र द्वारा भी प्रसारित करने जा रहा है, जिसमें भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम से जुड़ी बातों को देश की रक्षा के लिए जीवन समर्पित करने वाले जवानों के साक्षात्कार के माध्यम से प्रसारित किए जाएगा।
आकाशवाणी की कार्यक्रम प्रमुख ने बताया कि इसी के साथ ही मीडिया और पत्रकारिता से जुड़े लोगों पर आधारित एक अन्य कार्यक्रम भी शुरू किया जा रहा है। जिसमें समसामयिक घटनाओं और पत्रकारिता के आयाम जैसे विषयों पर वरिष्ठ पत्रकार अपने विचार साझा करेंगे।श्रीमती पांडे ने बताया कि इन कार्यक्रमों की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। इन दोनों ही कार्यक्रमों का प्रसारण एफएम रेनबो और विविध भारती चैनल पर किया जाएगा।सुमोना पांडे ने बताया कि आकाशवाणी अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वाह पूरी जिम्मेदारी के साथ निरंतर करता चला आ रहा है। लोक प्रसारक होने के नाते गरिमापूर्ण, ज्ञानवर्धक और मनोरंजक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक श्रोता वर्ग की भावनाओं को समावेशित करने में आकाशवाणी सदा प्रयत्नशील रहता है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई