15 Best News Portal Development Company In India

यूपी न्यूज: योग दिवस पर यूपी के परिषदीय स्कूलों में रिकॉर्ड भागीदारी, 1.42 करोड़ बच्चों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

SHARE:

लखनऊ, 21 जून(चौथा प्रहरी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में योग का उत्साह देखने को मिला। प्रदेश के 1.32 लाख परिषदीय विद्यालयों और 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में करीब 1.42 करोड़ छात्र-छात्राओं ने सामूहिक योगाभ्यास किया। इस आयोजन के जरिए स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और जागरूकता का संदेश दिया गया।

उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास करते छात्र-छात्राएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में योग को जनआंदोलन बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े स्तर पर मनाया गया। गांवों से लेकर शहरों तक विद्यालय परिसर योगमय माहौल में नजर आए। विद्यार्थियों के साथ शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, अधिकारी और अभिभावक भी योगाभ्यास में शामिल हुए।
प्रदेश के 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली 78 हजार से अधिक छात्राओं ने भी योग कार्यक्रम में भागीदारी की। स्कूलों के अलावा ब्लॉक संसाधन केंद्रों, जिला मुख्यालयों और अन्य शैक्षिक संस्थानों में भी विशेष योग सत्र आयोजित किए गए।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के नवीन परिसर में भी सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ। एससीईआरटी निदेशक गणेश कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने योग किया और इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर गणेश कुमार ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है। उनके अनुसार योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक एकाग्रता, आत्मानुशासन और सकारात्मक सोच विकसित करने का भी प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर योग को बढ़ावा देकर बच्चों में आत्मविश्वास, संतुलित व्यक्तित्व और स्वस्थ जीवनशैली विकसित की जा सकती है।
प्रदेश के लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, कानपुर नगर, अयोध्या, वाराणसी, मथुरा, बस्ती, मेरठ, कुशीनगर, अलीगढ़ और आजमगढ़ समेत कई जिलों में विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। शिक्षकों ने भी बच्चों को योग के लाभों के बारे में जानकारी दी और नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया।
शिक्षा विभाग का मानना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास भी उतना ही जरूरी है। इसी वजह से स्कूलों में योग, खेलकूद और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। योग दिवस पर हुई बड़ी भागीदारी यह संकेत देती है कि उत्तर प्रदेश में योग अब केवल एक वार्षिक कार्यक्रम नहीं रह गया है, बल्कि स्वस्थ जीवन, अनुशासन और सकारात्मक सोच से जुड़ा जनअभियान बनता जा रहा है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई