उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग स्टेनोग्राफर संघ का चुनाव संपन्न
लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग स्टेनोग्राफर संघ का निर्वाचन शनिवार को संपन्न हो गया। चुनाव में मुख्यालय एवं उप क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में तैनात आशुलिपिको द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त संघ का द्विवार्षिक निर्वाचन शासन द्वारा मान्यता प्राप्त सेवा शर्तों के प्रावधान के अनुसार सकुशल संपन्न हुआ। निर्वाचित पदाधिकारी में अरुण यादव प्रदेश अध्यक्ष अनमोल कुमार प्रदेश महामंत्री सोईल हसन प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद नसर हाशमी प्रदेश सचिव तथा रविकांत प्रदेश कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। यह जानकारी संयुक्त रूप से नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव तथा प्रदेश महामंत्री अनमोल कुमार ने दी है।
Author: Chautha Prahari
Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854






