तीन एएसपी हुए इधर से उधर,मिली नई जिम्मेदारी एक का स्थानांतरण निरस्त
लखनऊ 18 नवंबर। प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में स्थानांतरण का सिलसिला जारी है। आईएएस से लेकर आईपीएस स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण हो रहा है। इसी कड़ी में पुलिस विभाग के अधिकारियों को भी इधर से उधर किया जा रहा है। 3 अपर पुलिस अधीक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं इस सूची में शामिल आलोक कुमार जायसवाल का पहले किया गया ट्रांसफर कैंसल कर दिया गया है।
बतादें कि आलोक कुमार का तबादला अपर पुलिस अधीक्षक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड यूपी से अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के पद पर किया गया था। लेकिन अब वह अपर पुलिस अधीक्षक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड यूपी के पद पर तैनात रहेंगे। जबकि उनकी जगह अरुण कुमार सिंह द्वितीय का अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के पद तबादला कर दिया गया है। अरुण कुमार सिंह द्वितीय मौजूदा समय में उपसेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के पद पर तैनात थे।मंगलवार को जारी तबादला सूची के अनुसार अब इस पद की जिम्मेदारी जितेंद्र कुमार प्रथम को सौंप दी गई है। जितेंद्र कुमार प्रथम को अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) गोरखपुर से अपर पुलिस अधीक्षक उप्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ के पद पर भेज दिया गया था। लेकिन अब उन्हें लखनऊ पीएसी में तैनाती मिल गई है।
Author: Chautha Prahari
Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854






