15 Best News Portal Development Company In India

लखनऊ: नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की वर्ष 2025 की द्वितीय छमाही बैठक का आयोजन

SHARE:

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की वर्ष 2025 की द्वितीय छमाही बैठक का आयोजन
लखनऊ 18 नवंबर। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, उत्तरी क्षेत्र,अलीगंज में मंगलवार को राजिन्दर कुमार, अपर महानिदेशक व विभागाध्यक्ष एवं अध्यक्ष, नराकास (कार्यालय-2), लखनऊ की अध्यक्षता में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय-2), लखनऊ की वर्ष 2025 की द्वितीय छमाही बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अतिथि छबिल कुमार मेहेर, उपनिदेशक, राजभाषा विभाग, गाज़ियाबाद, ओम प्रकाश, निदेशक व राजभाषा अधिकारी एवं सदस्य सचिव, नराकास (कार्यालय-2), लखनऊ सहित नराकास (कार्यालय-2) के सदस्य कार्यालयों के विभागाध्यक्ष/कार्यालय प्रमुख सहित लगभग 91 राजभाषा अधिकारियों/सहायक निदेशक (राजभाषा) एवं हिंदी अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया। इस अवसर पर नराकास (कार्यालय-2) की संयुक्त रूप से प्रकाशित राजभाषा पत्रिका ‘शंखनाद’, अंक-1, 2025 का अपर महानिदेशक एवं विभागाध्यक्ष तथा अध्यक्ष, नराकास (कार्यालय-2) द्वारा विमोचन किया गया I
बैठक के दौरान ओम प्रकाश, निदेशक व राजभाषा अधिकारी एवं सदस्य सचिव, नराकास (कार्यालय-2), लखनऊ द्वारा सभी सदस्य कार्यालयों की 1 अप्रैल, 2025 से 30 सितम्बर, 2025 तक की अवधि की राजभाषा से संबंधित छमाही प्रगति रिपोर्टों के आँकड़ों की समीक्षा पावर प्वाइंट के माध्यम से प्रस्तुत की गई। 24 सदस्य कार्यालयों को हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया I अध्यक्ष महोदय द्वारा इन कार्यालयों की सराहना की गई और जो कार्यालय लक्ष्य प्राप्ति से थोड़ी दूर हैं उन सभी कार्यालयों से वार्षिक कार्यक्रम के लक्ष्य के अनुरूप कार्यालय में राजभाषा हिंदी की उत्तरोत्तर प्रगति और प्रयोग हेतु निरंतर प्रयासरत रहने हेतु आग्रह किया गया। अतिथि छबिल कुमार मेहेर द्वारा सभी सदस्य कार्यालयों को अवगत कराया गया कि केंद्र सरकार के कार्यालयों में राजभाषा क्रियान्वयन के लिए नराकास (कार्यालय-2), भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, उत्तरी क्षेत्र, अलीगंज, लखनऊ अपनी अहम भूमिका निभा रहा है और उन्होंने इस संबंध में यह भी अवगत कराया कि अन्य नराकास कार्यालयों की तुलना में यह नराकास (कार्यालय-2) राजभाषा प्रगति रिपोर्ट के आँकड़ों को भलीभांति रूप से बेहतर ढंग से प्रदर्शित कर रहा है जिसकी भूरि- भूरि प्रशंसा की जाती है। तत्पश्चात धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्र गान के साथ ही अध्यक्ष की अनुमति से बैठक का समापन हुआ।
VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई