15 Best News Portal Development Company In India

UP NEWS :लखनऊ वाराणसी आगरा मेरठ बरेली मुरादाबाद एवं गोरखपुर फैजाबाद की निर्वाचक नामावलियों को नए सिरे से किया गया तैयार

SHARE:

लखनऊ वाराणसी आगरा मेरठ बरेली मुरादाबाद एवं गोरखपुर-फैजाबाद की निर्वाचक नामावलियों को नए सिरे से किया गया तैयार

लखनऊ, 21 नवंबर।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड स्नातक के 05 निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ तथा इलाहाबाद-झांसी और खण्ड शिक्षक के 06 निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद एवं गोरखपुर- फैजाबाद की निर्वाचक नामावलियों को नये सिरे से तैयार किए जाने को लेकर शेष कार्यक्रम का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है।मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अंतर्गत पांडुलिपियों की तैयारी और आलेख्य नामावलियों का मुद्रण 27 नवम्बर 2025 तक पूरा किया जाएगा तथा निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 02 दिसम्बर 2025 को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पात्र नागरिक इस दौरान दावे और आपत्तियाँ निर्धारित अवधि में प्रस्तुत कर सकेंगे।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया 02 दिसम्बर से 16 दिसम्बर तक चलेगी, जिनका निस्तारण 30 दिसम्बर तक पूरा कर अनुपूरक सूची जारी कर दी जाएगी। अन्तिम निर्वाचक नामावलियाँ 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित होंगी।

Chautha Prahari
Author: Chautha Prahari

Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854