15 Best News Portal Development Company In India

अयोध्या: अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के पदाधिकारी भी 25 नवंबर को ऐतिहासिक बनाने में जुटे

SHARE:

अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के पदाधिकारी भी 25 नवंबर को ऐतिहासिक बनाने में जुटे

अयोध्या चौथ प्रहरी 21 नवंबर। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अयोध्या के साधु संत, संपूर्ण भारतवर्ष के साधु संतों का आभार व्यक्त करता हूं कि 25 नवंबर देश के लिए ऐतिहासिक दिन होगा।अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के प्रदेश महासचिव सूर्यभान सिंह ने कहा कि यह हम सभी के लिए बड़ी गौरव की बात है कि अयोध्या में श्री राम मंदिर बन के तैयार हुआ अब उसके ऊपर सनातन ध्वज फहराया जाएगा जिसके लिए मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। अखिल भारतीय छतरी कल्याण परिषद के पदाधिकारी ने सभी से आह्वान किया कि लोग अपने घरों पर दीपक जलाएं।अयोध्या से एक नया इतिहास रचा जाए जब राम मंदिर के शिखर पर ध्वजा लहराए। पूरे अयोध्या में केसरिया झंडा लहराया जाए। सभी लोगों ने यह निर्णय लिया कि इस पर्व पर झंडा लहराने के उपरांत सभी लोग एक दूसरे को मिठाइयां और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पूजा अर्चना करेंगे।अयोध्या से एक ऐतिहासिक संदेश जाना चाहिए पूरे देश को अयोध्या में जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के मंदिर के शिकार के ऊपर केसरिया ध्वज लहरा तो रामराज की स्थापना सनातन धर्म की मजबूती, हिंदू राष्ट्र की नई परिकल्पना, के साथ-साथ एक नया सवेरा नया सूर्य उदय हो। इस बैठक में मुख्य रूप से इस विषय पर भी चर्चा हुई कि जब श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर झंडा लहराया जाएगा तो इस खुशी को लेकर गरीबों,अनाथ आश्रम, सभी लोगों को इस खुशी के अवसर पर मिठाई बांटी जाएगी।जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के मंदिर के शिखर पर झंडा लहराएगा उसी दिन, अखिल भारतीय छतरियां कल्याण परिषद द्वारा गुप्त हरी घाट पर महाराणा प्रताप की जो मूर्ति स्थापित की गई है वहां पर भी उत्सव मनाते हुए दीपक जलाया जाएगा और महाराणा प्रताप के मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया जाएगा। बैठक मे मुख्य रूप से,अमित सिंह जिला अध्यक्ष,भूपेंद्र सिंह महानगर अध्यक्ष,अनिल सिंह महानगर उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद सिंह जिला महामंत्री,विपिन सिंह संगठन मंत्री महानगर, अनिल सिंह बीकापुर जिला उपाध्यक्ष,शिवमोहन सिंह मुन्ना जिला उपाध्यक्ष,जितेंद्र सिंह मुन्ना जिला उपाध्यक्ष उपस्थित रहे।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई