लखनऊ, चौथा प्रहरी 27 नवंबर। योगी सरकार के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ के अंसल स्थित सेंट्रम होटल में आयोजित उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स क्षमता को अनलॉक करना विषय पर आयोजित कांफ्रेंस का दीप प्रज्ज्वलन कर शुरूआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में देश को एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रूप में प्रदेश को बेहतर नेतृत्व मिला है,ऐसे में 2047 तक विकसित भारत का सपना जरूर साकार होगा। परिवहन विभाग इस कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने को तैयार है। परिवहन निगम ने अपने बेड़े में आमूल चूल परिवर्तन किया है।
परिवहन मंत्री श्री सिंह ने कहा कि सभी स्टेकहोल्डर विभाग जैसे पी डब्ल्यू डी, रेलवे, सिविल एविएशन, ट्रैफिक जो परिवहन से संबंधित हैं आज एक महत्वपूर्ण परिचर्चा करने को आज एक मंच साझा कर रहे हैं। जिसमें 2047 में उस समय परिवहन कैसा हो सड़के कैसी हो, भारत के विकास में उत्तर प्रदेश का योगदान क्या हो इत्यादि विषयों पर चर्चा हो रही है। परिवहन निगम द्वारा आज एयरपोर्ट की तर्ज पर बस अड्डे का विकास पी मॉडल पर किया जा रहा है, जहां लोगों को विश्व स्तरीय सुविधाएं मुहैया होगी। उक्त स्टेशनों पर होटल, दुकान,माल जैसे बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। परिवहन सेवाएं और कैसे बेहतर हो लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी दे सके इस विषय पर चर्चा हो रही है। एयरपोर्ट, रेलवे, रोडवेज सब आपस में लिंक हो, साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारू रूप से गतिमान रहे इत्यादि विषय पर चर्चा हो रही है। जहां भी कमियां है उसको दूर करते हुए 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने में परिवहन विभाग अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। इस अवसर पर परिवहन आयुक्त किंजल सिंह तथा उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु नाथ सिंह आदि लोग गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Author: Chautha Prahari
Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854






