15 Best News Portal Development Company In India

काले दिन के रूप में याद की जाएगी बाबरी मस्जिद की शहादत- मोहम्मद अफाक 

SHARE:

 

काले दिन के रूप में याद की जाएगी बाबरी मस्जिद की शहादत- मोहम्मद अफाक

लखनऊ,चौथा प्रहरी 6 दिसंबर। राष्ट्रीय सामाजिक कार्यकर्ता तंजीम के कन्वीनर मुहम्मद अफ़ाक ने 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद की शहादत की 34 वीं बरसी के मौके पर एक बयान में कहा कि इसे हमेशा काले दिन के तौर पर याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज तक हम पर मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाने का आरोप लगता रहा है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हमें इस आरोप से बरी कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोई भी मस्जिद मंदिर तोड़कर नहीं बनाई गई।उन्होंने कहा कि भारत एक डेमोक्रेटिक देश है जहां अलग-अलग धर्मों, भाषाओं, रंगों और नस्लों के लोग पुराने समय से एक साथ रहते आ रहे हैं। हर धर्म के लोग अपने-अपने तरीके से धार्मिक रस्में निभाते आ रहे हैं और सभी एक-दूसरे के सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेते आ रहे हैं, हम चाहते हैं कि ऐसा आपसी भाईचारा आगे भी बना रहे और अब मस्जिद या मंदिर के नाम पर कोई झगड़ा नहीं हो। मुसलमानों ने इस दुखद घटना को सहा और सब्र से काम लिया, ताकि हमारा देश तरक्की कर सके और यहां शांति और व्यवस्था बनी रहे।

Chautha Prahari
Author: Chautha Prahari

Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई