अयोध्या,चौथा प्रहरी6दिसंबर। ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के बाउंड्री वॉल के बाहर सीवर लाइन का गंदा पानी निकासी की कोई व्यवस्था नगर निगम द्वारा नहीं किए जाने के चलते गंदगी का साम्राज्य स्थापित हो रहा है। रामनगरी अयोध्या में बराबर वीआईपी मोमेंट रहता है इसके बाद भी नगर निगम द्वारा साफ सफाई व्यवस्था ठीक नहीं दिख रही है। शनिवार को ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट परिसर के भीतर गंदा पानी घुस आया इससे पूर्व भी गंदा पानी भर गया था जिससे संबंधित विभाग द्वारा साफ सफाई कराई गई थी लेकिन वही स्थिति फिर से उत्पन्न हो रही है। जिसके कारण संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है।
बतादें कि रामनगरी अयोध्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक है। जहां रोज विशिष्ट लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इसके बावजूद नगर निगम के जिम्मेदारों द्वारा सफाई की सामचित व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण बार-बार वही समस्या उत्पन्न हो रही है। अयोध्या रोड उदय पब्लिक स्कूल के बगल स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल के परिसर के भीतर गंदा पानी अक्सर भर जाता है जिससे वहां पर आने-जाने वाले लाइसेंस आवेदन को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गंदा पानी भर जाने के कारण संक्रामक रोगों का खतरा भी बढ़ गया है।इससे पूर्व भी पानी डीटीआई के भीतर भर गया था। गंदा पानी इतना ज्यादा बदबू मार रहा था कि लोगों का आना-जाना दुर्भर हो गया था। वही स्थिति अब फिर से उत्पन्न होने लगी है। डीटीआई में गंदे पानी से परिसर गंदा होने लगा है और एक बार फिर लाइसेंस बनवाने के इच्छुक लोगों को इस गंदे पानी के बीच से आना जाना पड़ा है। बताते हैं कि सीवर से गंदा पानी डीटीआई परिसर के भीतर आ रहा है। लेकिन नगर निगम सीवर लाइन को ठीक नहीं करा रहा है। जिस कारण परिसर के भीतर गंदे पानी के जाने की समस्या बनी हुई है। इस संबंध में अपर नगर आयुक्त भरत से जानकारी करने का प्रयास किया गया उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
Author: VINAY PRAKASH SINGH
Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854






