लखनऊ,21 जनवरी।राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के गहत गठित स्वयं सहायता समूहो से जुड़कर कार्य करने वाली उत्तरप्रदेश की 14 लखपति दीदियों एवं उनके सहयोगियों द्वारा 26 जनवरी 2026 को गणतन्त्र दिवस पर कर्त्तव्य पथ, नई दिल्ली में आयोजित होने वाली परेड मे प्रतिभाग किया जाएगा।इनमे से 13 दीदियों को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा अपने कैम्प कार्यालय 7- कालिदास मार्ग लखनऊ से शुक्रवार को बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। निर्देशों के क्रम मे एक लखपति दीदी सीधे दिल्ली गयी है। प्रस्थान से पूर्व उप मुख्यमंत्री ने इन दीदियो से उनके क्रियाकलापो व गतिविधियों व महिला सशक्तिकरण के लिये उनके परिश्रम व लगन, निष्ठा और अपने कार्यो मे पायी सफलता की यात्रा के बारे मे जानकारी हासिल किया व उनका उत्साहवर्धन किया। प्रस्थान से पूर्व इन दीदियो का अभिनन्दन किया गया व शुभकामना सन्देश भी दिया गया।
यह दीदियां दिल्ली मे परेड देखने से पहले मंत्री ग्रामीण विकास मन्त्रालय (भारत सरकार) शिव राज सिंह चौहान के नई दिल्ली मे आयोजित कार्यक्रम मे भी शामिल होंगी, जिसमे वह सबसे भेंट करेंगे।सभी दीदियो को अन्य राज्यों की दीदियों के साथ दिल्ली भ्रमण भी 27 जनवरी को कराया जाएगा।देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड- (26जनवरी) के अवसर पर उत्तर प्रदेश की 14 दीदियों को विशेष अतिथि के रूप में कर्तव्य पथ पर प्रतिभाग के लिए उत्तर प्रदेश से आमंत्रित किया गया है। दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की दीदियों को आमंत्रित किये जाने के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए, आभार व्यक्त किया है । कहा है कि देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में कर्तव्य पथ पर प्रतिभाग के लिए समूह की दीदियों को आमंत्रित किया जाना उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इन दीदियों को भी बधाई व शुभकामनाएं दी हैं,उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री का विचार रहता है कि गरीब से गरीब व्यक्ति राष्ट्रीय पर्व में देश की राजधानी में आमंत्रित हों। कहा कि सरकार गरीबी के दर्द को जानती है। गरीबी के दर्द को जानने के कारण ही गरीबों का दर्द दूर करने में सफल हुयी है।उप मुख्यमंत्री ने कहा महिला सशक्तिकरण व स्वावलम्बन के लिए डबल इन्जन सरकार प्रतिबद्ध व संकल्पबद्ध तो है ही, महिलाओ के सम्मान व स्वाभिमान के लिए भी प्रतिबद्ध है।प्रधानमंत्री के नेतृत्व मे नारी शक्ति वन्दन अधिनियम पारित होना महिलाओ के सम्मान के प्रति, प्रतिबद्धता का द्योतक है, आने वाले समय मे विधान सभा व लोकसभा मे महिलाओ को 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था रहेगी।कहा कि हमने उत्तर प्रदेश मे एक साल मे 3 करोड़ दीदियो को स्वयं सहायता समूहो से जोड़ने का लक्ष्य रखा है, और उत्तर प्रदेश मे समूहों की एक करोड़ दीदियो को लखपति दीदी बनाना है। उन्होने जोड़ा कि हमारी मन्शा है व शुभकामनायें भी है, जो लखपति दीदी बनी है, वह आगे चलकर करोड़पति दीदी बने और दिशा मे ठोस प्रयास किये जायेगे। उप मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि स्कूली बच्चो के लिए समूहो की दीदियां ड्रेस आदि बनायें। स्कूली बच्चों के लिए जो,रू 1200=00 की धनराशि अभिभावकों को दी जाती है, उससे अभिभावकगण दीदियो से भी क्वालिटी युक्त ड्रेस खरीद सकते है , इससे जहां अभिभावकों को उनके गांव मे ड्रेस मिल सकती है, और महिलाओ की आमदनी भी बढ़ सकती है। काफी बड़ी मात्रा मे समूहो की महिलाये राशन की दुकान चला रही है, अब जो दुकाने निरस्त हो रही है, उन्हे समूहो की दीदियो को दिया जाता है, तो बहुत अच्छे तरीके से चलाती हैं। उन्होने खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र मे महिलाओ की सहभागिता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया और उद्यमो मे सोलर एनर्जी व ग्रीन एनर्जी की ओर कदम बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।इस अवसर पर राज्यमन्त्री विजय लक्ष्मी गौतम, ने भी प्रेरक विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास विभाग सौरभ बाबू, विशेष सचिव ग्राम्य विकास विभाग जयनाथ, मिशन निदेशक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन दीपा रंजन, संयुक्त मिशन निदेशक जनमेजय शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।इन दीदियों मे ई- रिक्शा उद्यम एवं ई – रिक्शा ट्रेनर, पशुपालन – श्री बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संघ से सम्बद्ध, पशु आहार उत्पादन इकाई विदुर कैफे संचालन, प्रेरणा कैफे, ई – रिक्सा आधारित उद्यम, सेफ मोबिलिटी परियोजना, मशाला निर्माण एवं बिक्री, दुग्ध व्यवसाय, बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी से सम्बद्ध, उन्नत कृषि व ब्यूटी पार्लर, जन सुविधा केन्द्र,गो आधारित उत्पाद व अन्य कार्य सौन्दर्य प्रसाधन निर्माण, दुग्ध व्यवसाय, प्रेरणा कैण्टीन संचालन जैसे क्रियाकलापों को करके अपनी आजीविका संवर्धन का अनुकरणीय कार्य किया गया है।
Author: Chautha Prahari
Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854






