अयोध्या, 15 फरवरी। जनपद के मुमताज नगर क्षेत्र के ग्राम वासियों को एक ही जगह पर सभी प्रकार के ऑनलाइन कार्य कराने की सुविधा मिलने लगेगी। शनिवार को बृजेश साइबर कैफे एंड फोटो स्टेट का उद्घाटन हो गया है। साइबर कैफे के संचालक बृजेश कुमार ने बताया कि साइबर कैफे का उद्घाटन हो गया है। उन्होंने बताया कि सोहावल पूरे काशीनाथ कोटसराय गोपालपुर मानापुर मुमताजनगर आदि क्षेत्र के छात्र छात्राओं व ग्रामवासियों को अब अपने आवेदन फॉर्म भरने के लिए शहर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। सरकारी योजनाओं को लाभ लेने के आवेदन करने की सुविधा मिलेगा। इसके साथ ही आधार से धनराशि जमा और निकालने की भी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा ऑनलाइन संबंधित सभी कार्य साइबर कैफे पर संपादित किए जाएंगे। इस अवसर समाजसेवी अखंड प्रताप प्रताप सिंह टिल्लू जल सेना के सुधीर कुमार आदर्श सिंह समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Author: Chautha Prahari
Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854






