
लखनऊ, 14 फरवरी। अयोध्या जनपद के वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ करन त्रिपाठी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया।डॉ करन त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस की कार्यशैली व कार्यव्यवस्था से आहत है इसलिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के समर्थन में कांग्रेस पार्टी क़ी प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहे है।डॉ करन त्रिपाठी ने बताया कि कल लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा समाजवादी पार्टी में शामिल होंगें। बहरहाल डॉ त्रिपाठी के सपा में शामिल होने पर कांग्रेस को झटका लगा है।
Author: Chautha Prahari
Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854





