15 Best News Portal Development Company In India

एसआईआरडी मे विभिन्न विषयो पर विशेषज्ञो द्वारा दिया जा रहा है प्रशिक्षण

SHARE:

 

लखनऊ,19 फरवरी। योगी सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में, दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब में सरकारी, अर्धसरकारी विभागों, संस्थाओं के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को प्रशिक्षण देकर उन्हें अत्यधिक दक्ष और सक्षम बनाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसी कड़ी में दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब द्वारा महानिदेशक एल वेंकटेश्वर लू के संरक्षण व अपर निदेशक संस्थान सुबोध दीक्षित के मार्ग निर्देशन एवं प्रशासनिक नियंत्रण में, संस्थान प्रांगण के अन्तर्गत विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है यथा – राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, सामाजिक अंकेक्षण, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, अर्थ एवं संख्या, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शिक्षा विभाग में नवनियुक्त जिला एवं ब्लॉक समन्वयकों हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

18 फरवरी को पूर्व प्रस्तावित, मिशन कर्मयोगी एवं विकसित भारत – 2047 विषयक बेविनार कार्यक्रम , महानिदेशक संस्थान के निर्देशानुसार सभी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समस्त प्रतिभागियों को, संस्थान के बुद्धा सभागार में आमंत्रित करके, मुख्य अतिथि एवं राज्य स्तरीय विशिष्ट अतिथियों तथा – प्रोफेसर डॉ मधुसूदन स्वामी, वरिष्ठ विजिटिंग फैकल्टी, ला ला बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी, मसूरी, डा किशन वीर सिंह शाक्य, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं पूर्व वरिष्ठ सदस्य, लोक सेवा आयोग उ०प्र०, योगेंद्र सिंह, सेवा निवृत्त जनपद एवं सत्र न्यायाधीश तथा विजय कृष्ण भागवत, अपर निदेशक, सोशल आडिट, उ०प्र० की गरिमामई उपस्थिति में, प्रशिक्षण कार्यक्रमों से सम्बंधित प्रमुख वार्ताकारों द्वारा विषयगत प्रासंगिक बिन्दुओं पर विस्तृत रूप से विचार प्रकट किए गए।
महर्षि प्रोफेसर डॉ मधुसूदन स्वामी एवं किशन वीर सिंह शाक्य द्वारा मिशन कर्मयोगी एवं विकसित भारत – 2047 के विजनरी ऐजेण्डा बिन्दुओं के परिप्रेक्ष्य में, ज्ञान, कौशल दक्षता, सकारात्मक दृष्टिकोण परिवर्तन, सामाजिक समरसता, आपसी समन्वय एवं सहयोग तथा राष्ट्र के विकास के सन्दर्भ में, भारत सरकार द्वारा संचालित अभीष्ट एवं महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग की भावना से, निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने के सरल उपकरणों पर विधिवत चर्चा की।
इस कार्यक्रम के दौरान योगेंद्र सिंह, सेवा निवृत्त जनपद एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम पर विधिवत चर्चा करने के साथ, जागरूकता से सम्बंधित विषयों पर सचेत रहने की आवश्यकता पर विशेष बल प्रदान किया। वी के भागवत, अपर निदेशक, सोशल आडिट, उ०प्र० द्वारा सामाजिक अंकेक्षण की अपहार्यता तथा सम्बन्धित आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रासंगिकता एवं उपयोगिता पर विशेष व्याख्यान दिया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर, अध्यक्षीय संबोधन के अन्तर्गत महानिदेशक संस्थान एल0 वेंकटेश्वर लू द्वारा प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रत्येक मिशन कर्मयोगी एवं विकसित भारत – 2047 विषयक बेविनार कार्यक्रम में, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मनीषी विद्वानों को आदर पूर्वक इसलिए आमंत्रित करते हैं, जिससे कि नवाचार एवं राष्ट्र के विकास में सहायक विषयगत बिन्दुओं के माध्यम से आप सभी के ज्ञान और कौशल दक्षता में वृद्धि होने के साथ सार्थक एवं सकारात्मक दृष्टिकोण परिवर्तन भी हो।
सम्पूर्ण कार्यक्रम का मंच संचालन डा नवीन कुमार सिन्हा द्वारा किया गया तथा प्र0 अपर निदेशक संस्थान सुबोध दीक्षित द्वारा आदरपूर्वक सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन एवं प्रबंधन के दृष्टिगत संस्थान के सहायक निदेशक डा0 राज किशोर यादव, डा0 सत्येन्द्र कुमार गुप्ता, डा0 वरूण चतुर्वेदी , डा0 रंजना सिंह संकाय सदस्य मोहित यादव, धर्मेंद्र कुमार सुमन, प्रचार सहायक मोहम्मद शहंशाह तथा कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग आफिसर उपेंद्र कुमार दूबे का सराहनीय एवं उल्लेखनीय योगदान रहा है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854