Breaking News
राम आंदोलन से जुड़े अशोक सिंघल की जन्मशताब्दी पर बोले सीएम योगी- रामकाज में आने वाले ‘कालनेमि’ से रहें सावधान बरेली में जमीन हड़पने का सनसनीखेज मामला – जिंदा बुजुर्ग को कागजों में मारकर रची गई करोड़ों की साजिश FSDA की खानापूर्ति, कांवड़ रूट पर 857 दुकानों का निरीक्षण, पर मिलावट जांचने के लिए नहीं उठाया एक भी नमूना फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत में निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति नारों से गूंजा कस्बा झोलाछाप ने दो माह की गर्भवती का पेट खोला, आंत-बच्चेदानी फटी, मौत के बाद भी सिस्टम खामोश, डीआईजी तक पहुंचा मामला शिक्षा विभाग की भव्य तिरंगा यात्रा जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी,माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग की संयुक्त तिरंगा यात्रा से गूंजा राष्ट्रप्रेम
15 Best News Portal Development Company In India

फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत में निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति नारों से गूंजा कस्बा

SHARE:

संवाददाता चौथा प्रहरी

 

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बृहस्पतिवार को नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी द्वारा कस्बे में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी से पूरा कस्बा देशभक्ति के रंग में रंग गया।

यात्रा में जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, सभासदों, नगर पंचायत कर्मचारियों, स्कूली छात्र-छात्राओं और बड़ी संख्या में कस्बा वासियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी जयकारों और देशभक्ति गीतों से पूरा कस्बा गूंज उठा।

तिरंगा यात्रा नगर पंचायत कार्यालय से शुरू होकर मुख्य मार्ग, लोधी नगर चौराहा, भिटौरा होते हुए रेलवे स्टेशन तक गई और वापस नगर पंचायत कार्यालय पर आकर संपन्न हुई। जगह-जगह कस्बा वासियों और व्यापारियों ने तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम और अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। यात्रा में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी कस्बे की एकता का प्रतीक है।

इस दौरान भाजपा नेता व व्यापारी सचिन चौहान, मेला अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान, डॉ. मुदित प्रताप सिंह, चेयरमैन पति शाहिद, एम. इश्तियाक खान, वरिष्ठ लिपिक बेला देवी, सभासद प्रदीप गुप्ता, अबोध सिंह, महेंद्र पाल शर्मा, शराफत हुसैन, तसलीम, टिंकू, यूनुस भाई, जाकिर हुसैन, कृपाल सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी, जगत सिंह उर्फ सनी, गौरव मिश्रा, मौलाना अहसन अंसारी, धर्मेंद्र सिंह उर्फ मोनू ठाकुर, सतीश माहेश्वरी, प्रेम कोरी सहित अन्य सभासद व नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे।

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई