15 Best News Portal Development Company In India

लखनऊ में प्रशासन का बड़ा एक्शन,अवैध गोदामों पर देर रात छापा, करोड़ों का माल सीज

SHARE:

 

लखनऊ,चौथा प्रहरी विशेष।

राजधानी लखनऊ में देर रात प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित गोदामों पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में बिना वैध दस्तावेज़ों के रखा गया माल जब्त किया गया।
सूत्रों के अनुसार, यह गोदाम लंबे समय से बिना मानक सुरक्षा व्यवस्था के संचालित हो रहे थे। टीम ने मौके पर स्टॉक रजिस्टर, परिवहन दस्तावेज़ और लाइसेंस की जांच की।
अधिकारियों ने बताया कि जब्त सामग्री की कीमत करोड़ों रुपये में आंकी जा रही है। संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
प्रशासन ने साफ कहा है कि अवैध भंडारण और काला कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई