15 Best News Portal Development Company In India

होली से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत,28 फरवरी को जारी होगा वेतन और पेंशन

SHARE:

 

लखनऊ, 26 फरवरी।होली पर्व से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार फरवरी माह का वेतन अब 28 फरवरी को ही जारी कर दिया जाएगा। इसी दिन पेंशन और पारिवारिक पेंशन का भुगतान भी सुनिश्चित किया जाएगा।
सरकार ने यह निर्णय आगामी अवकाशों को देखते हुए लिया है। 1 मार्च को सामान्य अवकाश तथा 2 मार्च को होलिका दहन का अवकाश घोषित है। अवकाश के कारण वेतन वितरण में किसी प्रकार की देरी न हो, इसके लिए भुगतान तिथि में बदलाव किया गया है।
बताया जा रहा है कि यह शासनादेश राज्यपाल की स्वीकृति से जारी किया गया है। वित्त विभाग के वित्त लेखा अनुभाग-1 द्वारा आदेश निर्गत करते हुए सभी जिलाधिकारियों एवं कोषाधिकारियों को त्वरित अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस आदेश के दायरे में सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के कर्मचारी और स्थानीय निकाय कर्मी भी शामिल हैं। सरकार के इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को होली से पहले आर्थिक राहत मिलेगी और त्योहार की तैयारियों में सहूलियत होगी।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854