15 Best News Portal Development Company In India

पुराने वाहनों पर वन टाइम टैक्स के खिलाफ परिवहन संगठन एकजुट, सीएम तक भेजेंगे संयुक्त पत्र

SHARE:

7500 किलो तक के यात्री व मालवाहक वाहनों पर वन टाइम टैक्स का विरोध तेज,लखनऊ में परिवहन आयुक्त कार्यालय पर हुई बैठक

चौथा प्रहरी,लखनऊ।

राजधानी लखनऊ में 7500 किलोग्राम तक के यात्री एवं मालवाहक वाहनों पर लगाए जा रहे वन टाइम टैक्स के विरोध में प्रदेश के विभिन्न परिवहन संगठन और यूनियनें एकजुट हो गई हैं। संगठनों का कहना है कि पुराने वाहनों पर जबरन वन टाइम टैक्स थोपने से वाहन स्वामियों और चालकों की आर्थिक दिक्कतें बढ़ गई हैं।

बुधवार को वन टाइम टैक्स के मुद्दे पर परिवहन आयुक्त कार्यालय में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में टैक्स संरचना, पारदर्शिता और वाहन चालकों को राहत देने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी संगठनों ने एकमत होकर अपनी साझा मांगों को संकलित किया।
प्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा कि वन टाइम टैक्स से संबंधित नीतियों में व्यावहारिक सुधार किए जाएं ताकि परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ न पड़े। निर्णय लिया गया कि सभी संगठन संयुक्त रूप से अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक ज्ञापन भेजेंगे और समस्या के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा।
बैठक में आजाद चालक ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष प्रभुदीप सिंह सलूजा, उप्र ट्रैवेल एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के चेयरमैन प्रेम त्रिवेदी, सुनील सच्चर, बीओसीआइ के अध्यक्ष दीपक शुक्ला, एबीसीओएफ के चेयरमैन राकेश कालरा तथा बरेली बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल दीक्षित सहित कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

वन टाइम टैक्स से प्रभावित मालवाहक व यात्री वाहन चालक।

 

 

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854