15 Best News Portal Development Company In India

2 से 4 मार्च तक समस्त ग्राम पंचायतों में चलेगा स्वच्छता अभियान

SHARE:

 

सीएम योगी ने होली पर्व पर विशेष सफाई अभियान के दिए निर्देश

फाइल फोटो

लखनऊ, 01 मार्च। सीएम योगी आदित्यनाथ ने होली पर्व को देखते हुए प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत 2 से 4 मार्च तक प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में व्यापक सफाई और सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को त्योहार के दौरान सफाई व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने को कहा है। अभियान की मॉनिटरिंग सभी डीएम और सीडीओ करेंगे।
सफाई के साथ फॉगिंग और एंटी लार्वा छिड़काव
अभियान के अंतर्गत ग्रामीण इलाकों में कार्यक्रम स्थलों, घाटों, तालाबों, अमृत सरोवरों और स्नान स्थलों की विशेष सफाई कराई जाएगी। इसके साथ ही फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव और अपशिष्ट निस्तारण का कार्य भी किया जाएगा। निर्देश दिए गए हैं कि होलिकोत्सव से पहले और बाद दोनों समय कार्यक्रम स्थलों पर साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।
जल निकासी पर रहेगा विशेष फोकस
पंचायतीराज विभाग के निदेशक अमित कुमार सिंह ने कहा है कि कार्यक्रम के बाद सभी अपशिष्ट पदार्थों का समुचित निपटान किया जाए। ग्राम पंचायतों में निर्मित रूरल रिसोर्स सेंटर पर कचरा एकत्रित किया जाएगा। जलभराव वाले स्थानों की पहचान कर स्थायी समाधान के जरिए जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि डेंगू और मलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों से बचाव हो सके।
ग्राम पंचायतों को सौंपी गई जिम्मेदारी
जिला पंचायतीराज अधिकारियों को विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नदी-तालाबों और सरोवरों के घाटों की मरम्मत, रंगाई-पुताई और सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायतों को दी गई है। पूरे अभियान की सतत मॉनिटरिंग की जाएगी।

Chautha Prahari
Author: Chautha Prahari

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई