15 Best News Portal Development Company In India

बैंकॉक में दिखेगा सुल्तानपुर के अर्पित का दम, एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चुने गए

SHARE:

सुल्तानपुर,10मई(चौथा प्रहरी)। जनपद के एमजीएस इंटर कॉलेज के छात्र और युवा बॉक्सर अर्पित निषाद अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। कक्षा 10 के छात्र अर्पित का चयन एशियन आर्म बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ है। वह जुलाई में बैंकॉक, थाईलैंड में होने वाली प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

सुल्तानपुर के युवा बॉक्सर अर्पित निषाद एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए चयनित”
अर्पित ने यह सफलता पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम, सुल्तानपुर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल की थी। उन्होंने 51 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। इसी जीत के आधार पर उनका चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
एमजीएस इंटर कॉलेज में अर्पित को प्रधानाचार्य महेश कुमार सिंह और उप प्रधानाचार्य विचित्र वीर सिंह ने सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय परिवार ने अर्पित की मेहनत और उपलब्धि की सराहना की।
अर्पित पिछले कई वर्षों से विद्यालय के खेल अध्यापक राजेश कन्नौजिया और कोच शुभम धुरिया की देखरेख में प्रशिक्षण ले रहे हैं। कोच और शिक्षकों का कहना है कि अर्पित शुरू से ही अनुशासित और मेहनती खिलाड़ी रहे हैं। लगातार अभ्यास और अच्छे प्रदर्शन की वजह से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।
विद्यालय के अध्यक्ष संजय सिंह और प्रबंधक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि अर्पित ने न सिर्फ अपने स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे प्रदेश को गर्व करने का मौका दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अर्पित बैंकॉक में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।
सम्मान समारोह में विद्यालय के कई शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने अर्पित को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अर्पित की यह उपलब्धि जिले के दूसरे खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। इससे ग्रामीण और छोटे शहरों के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और खेलों के प्रति युवाओं की रुचि भी मजबूत होगी।

 

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई