15 Best News Portal Development Company In India

एसआईआर का वही लोग विरोध कर रहे हैं जो अपने शासनकाल में फर्जी मतदाता बनवाते थे-डॉ संजय निषाद

SHARE:

गोरखपुर,चौथा प्रहरी 7 दिसंबर। जिले के पादरी बाजार में रविवार को कैबिनेट मंत्री, मत्स्य पालन विभाग एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, निषाद पार्टी डॉ० संजय कुमार निषाद ने अपने गोरखपुर स्थित पादरी बाजार आवास पर एसआईआर फॉर्म भरकर प्रदेश वासियों को जागरूक किया।

मंत्री डॉ संजय निषाद ने कहा कि एसआईआर फॉर्म भरना एक अत्यंत सरल प्रक्रिया है। इसकी संपूर्ण जानकारी और आवश्यक दस्तावेज़ इंटरनेट पर उपलब्ध हैं, जिससे कोई भी पात्र नागरिक आसानी से यह प्रक्रिया पूरी कर सकता है।विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि एसआईआर का विरोध वही लोग कर रहे हैं, जो अपने शासन काल में फर्जी वोट बनवाते थे। आज उन्हें डर है कि उनका फर्ज़ी वोट प्रतिशत कम हो जाएगा, क्योंकि गैर-पात्र नाम हटेंगे। इसीलिए उनके पेट में दर्द और भय पैदा हो रहा है।उन्होंने जनता से अपील की कि अपने मताधिकार की सुरक्षा हेतु एसआईआर फॉर्म अवश्य भरें, जिससे मतदाता सूची से त्रुटियाँ समाप्त हों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी बने।डॉ निषाद ने बताया कि अधिकारियों और बीएलओ द्वारा जनता को अत्यंत निष्पक्षता एवं सरल भाषा में पूरी प्रक्रिया समझाई जा रही है, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता अपने मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सके।अंत में मंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की कि आप सभी तुरंत अपना एसआईआर फॉर्म भरें और अपने बीएलओ को समय रहते जमा करें। अंतिम तिथि का इंतज़ार न करें। उन्होंने कहा कि यह कदम मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद के पुत्र विधायक इंजीनियर सरवन निषाद, उपजिलाधिकारी सदर, नायब तहसीलदार सदर, चकबंदी अधिकारी और बीएलओ उपस्थित रहे।

Chautha Prahari
Author: Chautha Prahari

Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854