अयोध्या,चौथा प्रहरी 7 दिसंबर।दिल्ली में आगामी 14 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस पार्टी की विशाल रैली ऐतिहासिक होगी। अयोध्या से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को इस रैली में शामिल होकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपना योगदान देना चाहिए।
उक्त उद्गार पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित मासिक बैठक में कहीं।डॉ. निर्मल खत्री ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियाँ आम जनता के लिए लगातार हानिकारक सिद्ध हो रही हैं। महंगाई, बेरोज़गारी और सामाजिक असमानता बढ़ती जा रही है। कांग्रेस का दायित्व है कि वह इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हर घर तक सत्य पहुँचाए। कार्यकर्ता संगठित होकर जनता के बीच जाएँ और कांग्रेस की ऐतिहासिक विचारधारा व संघर्ष को मजबूत बनाए।जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा “कांग्रेस का संघर्ष हमेशा जनता के लिए रहा है। हमें घर-घर जाकर भाजपा की विफलताओं को उजागर करना होगा। अयोध्या से बड़ी भागीदारी रैली में हमारी मजबूती का संदेश देगी।महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि जनसमस्याओं पर संघर्ष तेज करने तथा दिल्ली रैली को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता तत्पर रहे। कहा“भाजपा सरकार संविधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है और जनता महंगाई से त्रस्त है।पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह तथा रामदास वर्मा ने कहा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अब और सक्रिय होकर जनता से जुड़ना होगा। महंगाई, बेरोज़गारी, किसानों और युवाओं की समस्याएँ बढ़ी हैं। इन मुद्दों को उठाना और जनता तक पहुँचाना हमारी जिम्मेदारी है।जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया कि 14 दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित रैली में भाग लेने के लिए प्रत्येक ब्लॉक से तथा वार्डो से कार्यकर्ता बस और निजी वाहनों से दिल्ली गांधी पार्क के लिए जाएंगे।
Author: VINAY PRAKASH SINGH
Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854






