15 Best News Portal Development Company In India

यूपी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के संगठन विस्तार में जुटे प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता कार्यकर्ताओं में भरा जोश 

SHARE:

बाराबंकी,चौथा प्रहरी 7 दिसंबर।रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की उत्तर प्रदेश इकाई ने संगठन को सशक्त और विस्तारित करने के मद्देनजर रविवार को जिले में एक सफल और महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

​समीक्षा बैठक का पूरा जोर यूपी में पार्टी के संगठन को ज़मीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए नया रोड मैप तैयार करना था। प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने संगठन की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की और भविष्य की रणनीति पर पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पवन भाई गुप्ता ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों को उत्तर प्रदेश के कोने-कोने तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमें संगठनात्मक ढाँचे को और अधिक गतिशील बनाना होगा। प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की नीतियों का प्रचारक बनकर जनता के बीच पहुँचना है ताकि आगामी चुनावों में पार्टी एक सशक्त ताक़त बनकर उभरे। श्री गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दें और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करें।इस बैठक में प्रदेश पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से महेंद्र कुमार प्रजापति (प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी)डॉ एस.पी. सिंह (मीडिया प्रभारी)शैलेश प्रताप सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ)
​हरवंश कुमार (जिला अध्यक्ष, बाराबंकी)रोशन खत्री (प्रदेश महामंत्री विधि प्रकोष्ठ)इन वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ-साथ ज़िले के सैकड़ों ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।यह बैठक संगठन को नया उत्साह और स्पष्ट दिशा देने में सफल रही, जिससे आने वाले समय में पार्टी की गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद जाग उठा है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई