Yogi Adityanath ने 1.86 करोड़ परिवारों को दिया होली का तोहफा, उज्ज्वला रिफिल के लिए ₹1500 करोड़ जारी
लखनऊ, 28 फरवरी।होली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 1.86 करोड़ परिवारों को बड़ी सौगात दी। Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के तहत गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के रूप में ₹1500 करोड़ की धनराशि जारी की गई। मुख्यमंत्री ने 10 महिला लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक भी सौंपे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के मार्गदर्शन में गरीब, किसान, महिला और युवा सरकार की प्राथमिकता हैं। होली और दीपावली पर पात्र परिवारों को एक-एक निःशुल्क सिलेंडर रिफिल दिया जा रहा है। उज्ज्वला योजना के तहत देश में 10 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ परिवार शामिल हैं।
सबका साथ-सबका विकास ही सरकार का मंत्र
सीएम ने कहा कि सरकार जाति, पंथ या वर्ग नहीं देखती, बल्कि “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र पर काम करती है। आज भी 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है, जिनमें 15 करोड़ लाभार्थी उत्तर प्रदेश के हैं।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में Ayushman Bharat Yojana के तहत 5 लाख रुपये तक की वार्षिक स्वास्थ्य गारंटी दी जा रही है। 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को भी कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
जर्मनी, जापान और सिंगापुर से निवेश, युवाओं को मिलेगा रोजगार
मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश की कानून-व्यवस्था में सुधार और बेहतर निवेश माहौल के कारण जर्मनी, जापान और सिंगापुर समेत कई देशों से निवेश आ रहा है। इससे प्रदेश के युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा।
सरकार विदेशों में भी युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए एक विशेष लिंक सिस्टम विकसित कर रही है, ताकि योग्य युवाओं को बेहतर वेतन के अवसर मिल सकें।
महिला सशक्तिकरण पर विशेष फोकस
महिला सुरक्षा और स्वावलंबन को प्राथमिकता देते हुए सरकार ‘लखपति दीदी’ और शी-मार्ट जैसी योजनाओं को बढ़ावा दे रही है। महिला स्वयं सहायता समूहों को बाजार उपलब्ध कराने, गारंटी मुक्त ऋण और मार्जिन मनी की सुविधा दी जा रही है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बेटी के विवाह के लिए ₹1 लाख की आर्थिक सहायता दी जा रही है। महिला श्रम बल की भागीदारी 13% से बढ़कर 36% हो चुकी है।
सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 14 वर्ष तक की बालिकाओं का वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसमें 2100 रुपये की वैक्सीन को घटाकर 300 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।
आंगनबाड़ी और आशा वर्करों के मानदेय में वृद्धि
सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा वर्करों के मानदेय में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। राशन दुकानों पर ई-पॉस मशीन अनिवार्य की गई है और उन्हें मॉडल शॉप के रूप में विकसित करने की योजना लागू की जा रही है।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Author: Chautha Prahari
Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854





