Breaking News
यूपी न्यूज: नशामुक्त उत्तर प्रदेश के लिए योगी सरकार का बड़ा अभियान, 1352 प्रतियोगिताओं में शामिल हुए हजारों छात्र UP NEWS: यूपी को मिला स्थायी डीजीपी, राजीव कृष्ण बने प्रदेश पुलिस के नए पूर्णकालिक प्रमुख यूपी राजस्व विभाग में महिलाओं की मजबूत मौजूदगी,शीर्ष तीन पदों पर महिला आईएएस अधिकारियों की तैनाती अयोध्या में महा स्वच्छता अभियान: 50 हजार लोगों ने संभाली झाड़ू, सरयू तट से मोहल्लों तक चला सफाई अभियान UP NEWS:परिवहन विभाग में 17 पीटीओ और 7 मोटरयान निरीक्षकों का तबादला,लखनऊ को मिले प्रदीप यादव 1 से 9 जून तक लखनऊ में होगी जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा, मुख्यमंत्री योगी ने जारी किया भव्य मंच का पोस्टर
15 Best News Portal Development Company In India

उत्तर प्रदेश के सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज। योगी सरकार का बड़ा फैसला

SHARE:

योगी सरकार की बड़ी सौगात:प्रदेश के सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से होगा मुफ्त इलाज

लखनऊ, 28 फरवरी।सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। अब प्रदेश के सभी 13 कैंटोनमेंट अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारकों को निशुल्क इलाज की सुविधा दी जाएगी।
वर्तमान में प्रयागराज के कैंटोनमेंट अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारकों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा रहा है। इसी मॉडल को देखते हुए सरकार ने शेष 12 कैंटोनमेंट अस्पतालों में भी यह सुविधा लागू करने का निर्णय लिया है।

सांकेतिक फोटो

जल्द होगा एमओयू साइन

स्टेट हेल्थ एजेंसी (State Health Agency Uttar Pradesh – साचीज) जल्द ही 12 कैंटोनमेंट अस्पतालों के साथ एमओयू साइन करेगी। औपचारिक प्रक्रियाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं।
एमओयू के बाद निम्न शहरों के कैंटोनमेंट अस्पतालों में आयुष्मान योजना लागू होगी:
लखनऊ
कानपुर
मेरठ
बरेली
वाराणसी
अयोध्या
शाहजहांपुर
मथुरा
आगरा
फतेहपुर
झांसी
बबीना

क्या-क्या मिलेगी सुविधा?

✅ मुफ्त ओपीडी अपॉइंटमेंट
✅ मुफ्त जांच
✅ कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, मेडिकल व सर्जिकल ऑन्कोलॉजी जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज
✅ गंभीर मरीजों के लिए फ्री पिक एंड ड्रॉप सुविधा
✅ पारदर्शी बिलिंग और समयबद्ध क्लेम सेटलमेंट
साचीज की सीईओ अर्चना वर्मा के अनुसार, प्रयागराज मॉडल के सफल परिणामों को देखते हुए यह विस्तार किया जा रहा है। वहीं एसीईओ डॉ. पूजा यादव ने बताया कि सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों की प्रक्रियाओं को आयुष्मान योजना के अनुरूप ढाला जा रहा है।

बढ़ेगी पैनल्ड अस्पतालों की संख्या

इन अस्पतालों के जुड़ने से आयुष्मान योजना के तहत पैनल्ड अस्पतालों की संख्या में वृद्धि होगी और आम नागरिकों को सेना क्षेत्र के आधुनिक अस्पतालों की सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।
यह निर्णय आर्थिक रूप से कमजोर और गंभीर रोगियों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।

 

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई