लखनऊ, 28 फरवरी।होली, रमजान, ईद और नवरात्र जैसे आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शरारतन माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर ऐसी सख्त कार्रवाई की जाए, जो नजीर बने।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक सौहार्द से खिलवाड़ करने की एक भी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए, शोभायात्राओं में विशेष सतर्कता बरती जाए और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त निगरानी रखी जाए।
मुख्यमंत्री के प्रमुख निर्देश
होली पर अभद्र गीत-संगीत पर रोक
कानफोड़ू लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश
फेक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सख्त निगरानी
होलिका दहन सुरक्षित स्थान पर ही हो
पीस कमेटी की बैठकें अनिवार्य
अतिरिक्त बसों का संचालन, मनमाना किराया वसूली पर कार्रवाई
मार्च में निर्बाध बिजली आपूर्ति
पेयजल और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर रखने के निर्देश
अवैध/जहरीली शराब पर पूर्ण रोक
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्व उल्लास और भाईचारे का प्रतीक हैं, किसी को आहत करने का माध्यम नहीं।
Author: VINAY PRAKASH SINGH
Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854





