Breaking News
यूपी न्यूज: प्रदेश में 1.95 लाख से ज्यादा पुराने वाहन हुए स्क्रैप, सड़क सुरक्षा और पर्यावरण सुधार पर सरकार का जोर यूपी न्यूज: जनता दर्शन में खिलाड़ियों से सीएम योगी बोले- पदक जीतिए, सरकारी नौकरी में मिलेगी प्राथमिकता Lucknow news: ऑटो-अप्रूवल व्यवस्था पर परिवहन कर्मचारियों की आपत्ति, जिम्मेदारी तय करने की मांग तेज यूपी न्यूज: मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत 56 जिलों में 215 मिनी बसों का संचालन शुरू  यूपी न्यूज: लखनऊ में आपदा प्रबंधन का नया मुख्यालय शुरू,सीएम योगी बोले- संकट के समय जागरूकता ही सबसे बड़ी ताकत यूपी न्यूज: बीच सफर में बंद हुई यूपी रोडवेज की एसी जनरथ बस, यात्रियों ने लगाया धक्का; रखरखाव पर फिर उठे सवाल
15 Best News Portal Development Company In India

अयोध्या: रामपुर भगन में फाग गीतों और डीजे की धुन पर धूमधाम से मनी होली

SHARE:

होली फगुआ

अयोध्या में फाग गीतों की गूंज के साथ मना होली का पर्व, पारंपरिक चौताल ने बांधा समा

अयोध्या।जनपद के बाजार रामपुर भगन में होली का पर्व इस वर्ष बड़े उत्साह और पारंपरिक रंगों के साथ मनाया गया। होली के मौके पर जहां एक ओर डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाया, वहीं दूसरी ओर पारंपरिक फगुआ और चौताल के गीतों ने लोगों को पुराने लोकसंस्कृति की याद दिला दी।
शिव मंदिर परिसर में आयोजित फगुआ कार्यक्रम में डॉ. विजय बहादुर तिवारी की टीम ने पारंपरिक फाग गीत गाकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। जैसे ही अबीर-गुलाल के साथ चौताल की शुरुआत हुई, मंदिर परिसर रंगों से सराबोर हो गया और माहौल पूरी तरह से फागुनमय हो गया।

फगुआ टीम द्वारा गाए गए लोकगीत “केहू देखया हो हमरे बौरहवा बलम का, लगवाय ला अबीर महीनवा फागुन का…” और “हमरे बौराहवा बलम के नगवा कै माला अउर बैला सवारी…” जैसे पारंपरिक गीतों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गीतों की धुन पर मौजूद लोग खुशी से नाचते-गाते नजर आए और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। फगुआ टीम में प्रमुख रूप से वैभव सिंह, श्रीराम पांडे, पार्षद दीप कुमार गुप्ता, ग्राम प्रधान प्रदीप गुप्ता, रामगोपाल कसौधन, शुभम, संतोष और अंकित सोनी समेत अन्य लोग शामिल रहे।
फाग गीतों की यह परंपरा अब धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही है, लेकिन बाजार रामपुर भगन में स्थानीय लोगों के प्रयास से आज भी इसे जीवित रखा गया है। बुजुर्गों का कहना है कि पहले गांव-गांव में चौताल और फगुआ की परंपरा हुआ करती थी, लेकिन आधुनिक संगीत और डीजे के दौर में यह परंपरा कम होती जा रही है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का अवसर मिलता है।
उधर बाजार के मुख्य चौराहे पर भी होली का उत्साह देखने को मिला। यहां शनि कसौधन, माल बाबू, पिंटू, राजेश और मनोज की टीम द्वारा सोमवार रात को विधि-विधान से होलिका दहन किया गया। इसके बाद बुधवार को रंगों की होली बड़े धूमधाम से मनाई गई।
डीजे पर बज रहे होली गीतों की धुन पर युवाओं और बच्चों ने जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को रंग लगाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। पूरा क्षेत्र रंग-गुलाल से सराबोर नजर आया और हर ओर होली की मस्ती देखने को मिली।
इस तरह बाजार रामपुर भगन में पारंपरिक फगुआ गीतों और आधुनिक संगीत के संगम के बीच होली का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई