अयोध्या: गोसाईगंज के दरोगा कमलेश कुमार और सिपाही महेंद्र कुमार सस्पेंड, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर की बड़ी कार्रवाई
अयोध्या। जिले के थाना गोसाईगंज में तैनात दरोगा कमलेश कुमार और सिपाही महेंद्र कुमार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कर्तव्यों के प्रति लापरवाही और उदासीनता बरतने के आरोप सामने आने के बाद यह सख्त कार्रवाई की गई है।
पुलिस विभाग के मुताबिक मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

सूत्रों की मानें तो गोसाईगंज क्षेत्र में हाल ही में हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे। इसी मामले को लेकर भी इस कार्रवाई को जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि पुलिस विभाग की ओर से मामले की विस्तृत जांच जारी बताई जा रही है।
एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर की इस कार्रवाई से स्पष्ट संकेत गया है कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
Author: Chautha Prahari
Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854






