Breaking News
UP news: शाकम्भरी देवी खोल हादसे पर सख्त हुए सीएम योगी, पीड़ितों को मुआवजा और श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने के दिए निर्देश रेलवे में बदलाव और निजीकरण पर कुलियों की चिंता, सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक करने की उठी मांग UP news:जनता दर्शन में सीएम योगी सख्त, बोले- आमजन की शिकायतों का तय समय में हो निस्तारण, लापरवाही पर होगी जवाबदेही UP news: यूपी के मेधावियों का सम्मान: मुख्यमंत्री योगी ने बांटे चेक, टैबलेट और मेडल, तालियों से गूंजा लोकभवन यूपी न्यूज: नशामुक्त उत्तर प्रदेश के लिए योगी सरकार का बड़ा अभियान, 1352 प्रतियोगिताओं में शामिल हुए हजारों छात्र UP NEWS: यूपी को मिला स्थायी डीजीपी, राजीव कृष्ण बने प्रदेश पुलिस के नए पूर्णकालिक प्रमुख
15 Best News Portal Development Company In India

लखनऊ अग्निकांड: मृतक बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा, राहत कार्य तेज

SHARE:

पीड़ित परिवारो से मुलाकात कर सरकार की ओर से दी गई सहायता राशि का चेक देते हुए स्थानीय विधायक ओपी श्रीवास्तव

लखनऊ, 16 अप्रैल। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद राज्य सरकार ने त्वरित राहत कदम उठाते हुए मृतक बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह सहायता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दी गई, जिससे पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत मिल सके।

पीड़ित परिवारो से मुलाकात कर सरकार की ओर से दी गई सहायता राशि का चेक देते हुए स्थानीय विधायक ओपी श्रीवास्तव
विकासनगर क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की जान चली गई थी। घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया और राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिए गए।
परिजनों को सौंपी गई सहायता राशि
स्थानीय विधायक ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें शासन की ओर से सहायता राशि के चेक सौंपे। इस दौरान उन्होंने सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विधायक ने कहा कि राज्य सरकार इस दुखद घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ी है और किसी भी तरह की जरूरत को पूरा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
सीएम योगी के निर्देश पर तेज हुआ राहत अभियान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।
पीड़ितों के लिए नजदीकी कम्युनिटी सेंटर में अस्थायी आवास की व्यवस्था की गई है, जहां रहने और खाने का पूरा इंतजाम किया गया है। इसके अलावा घटना स्थल पर भी लगातार भोजन वितरण किया जा रहा है।
खाने-पीने और इलाज की समुचित व्यवस्था
नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और अन्य एजेंसियां मिलकर पीड़ितों के लिए भोजन, पानी और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं। घायलों के इलाज के लिए चिकित्सा टीमों को तैनात किया गया है, जिससे किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
400 से ज्यादा कर्मियों ने संभाली मोर्चा
बुधवार शाम विकास नगर सेक्टर-12 रिंग रोड के पास झुग्गी-झोपड़ियों में अचानक आग लग गई थी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। हालांकि दमकल विभाग, पुलिस और अन्य एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई से बड़े नुकसान को टाल दिया गया।
करीब 400 से अधिक कर्मियों की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य संभाला। आसपास के 30 से ज्यादा घरों को खाली कराकर लोगों की जान बचाई गई।
त्वरित कार्रवाई से टली बड़ी त्रासदी
प्रशासन की मुस्तैदी और समन्वय के चलते संभावित बड़ी जनहानि को रोका जा सका। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकी।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई