Breaking News
चौथा प्रहरी न्यूज: यूपी आम महोत्सव 2026: लखनऊ में 800 से ज्यादा आम की किस्में दिखेंगी, निर्यात में भी बना नया रिकॉर्ड चौथा प्रहरी न्यूज:लखनऊ संभाग  में 7 से 15 जुलाई तक स्कूली वाहनों पर विशेष अभियान, बिना फिटनेस और परमिट वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई चौथा प्रहरी न्यूज:सहारनपुर में ₹620 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी बोले- पहले दंगे होते थे, अब विकास हो रहा है चौथा प्रहरी न्यूज: कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे को मिली मंजूरी, सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार चौथा प्रहरी: यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, एआई सक्षम एक्स-रे, एमआरआई और डिजिटल मैमोग्राफी मशीनें लगेंगी चौथा प्रहरी न्यूज: 1 जुलाई से शुरू होगा यूपी का वन महोत्सव, घर-घर पहुंचेंगे आम के पौधे
15 Best News Portal Development Company In India

काले कपड़ों में काम पर पहुंचे बैंककर्मी, 5 दिवसीय बैंकिंग और पीएलआई को लेकर बढ़ा विरोध

SHARE:

लखनऊ,16 मई(चौथा प्रहरी)। राजधानी लखनऊ बैंक कर्मचारियों का विरोध अब और तेज होता दिख रहा है। शनिवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के पदाधिकारी और सदस्य काले कपड़े पहनकर बैंकों में काम करने पहुंचे। यह विरोध 5 दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और पीएलआई योजना को द्विपक्षीय समझौता प्रणाली के तहत लागू करने की मांग को लेकर किया गया।

काले कपड़ों में बैंक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन
यूएफबीयू के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि बैंक कर्मचारी लंबे समय से सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे पर पहले भी आंदोलन और एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जा चुकी है, लेकिन केंद्र सरकार ने अब तक कोई फैसला नहीं लिया है।
फोरम के प्रदेश संयोजक वाई. के. अरोड़ा सहित डी.के. सिंह, एस.के. संगतानी, लक्ष्मण सिंह, मनमोहन दास और संदीप सिंह ने कहा कि भारतीय बैंक संघ पहले ही पांच दिवसीय बैंकिंग पर सहमति दे चुका है। इसके बावजूद केंद्र सरकार की मंजूरी नहीं मिल रही है। नेताओं का आरोप है कि सरकार बैंक कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही।
बैंक यूनियन नेताओं वी.के. माथुर, विभाकर कुशवाहा, बी.डी. पाण्डेय, विशाखा वर्मा और स्वाति सिंह ने पीएलआई योजना पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि केंद्र सरकार ने स्केल-4 और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव योजना लागू करने का निर्देश दिया है, जबकि इस पर यूनियनों से सहमति नहीं ली गई। उन्होंने इसे सुलह प्रक्रिया की अनदेखी बताया।
मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक बैंककर्मी अतिरिक्त सहयोग नहीं करेंगे। उन्होंने साफ कहा कि फोरम की केंद्रीय समिति के निर्देश पर आगे भी हड़ताल और अन्य आंदोलनात्मक कार्यक्रम जारी रह सकते हैं।
बैंक कर्मचारियों के इस विरोध का असर आने वाले दिनों में बैंकिंग सेवाओं पर पड़ सकता है। अगर सरकार और यूनियनों के बीच जल्द सहमति नहीं बनती, तो देशभर में बड़े स्तर पर आंदोलन और हड़ताल देखने को मिल सकती है। इससे ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई