Breaking News
बरेली में जमीन हड़पने का सनसनीखेज मामला – जिंदा बुजुर्ग को कागजों में मारकर रची गई करोड़ों की साजिश FSDA की खानापूर्ति, कांवड़ रूट पर 857 दुकानों का निरीक्षण, पर मिलावट जांचने के लिए नहीं उठाया एक भी नमूना फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत में निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति नारों से गूंजा कस्बा झोलाछाप ने दो माह की गर्भवती का पेट खोला, आंत-बच्चेदानी फटी, मौत के बाद भी सिस्टम खामोश, डीआईजी तक पहुंचा मामला शिक्षा विभाग की भव्य तिरंगा यात्रा जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी,माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग की संयुक्त तिरंगा यात्रा से गूंजा राष्ट्रप्रेम पुलिस का बड़ा जुआ-भंडाफोड़, आंवला में आटा चक्की के पीछे चल रहा था लाखों का जुआ, 13 जुआरी दबोचे, 2.54 लाख बरामद
15 Best News Portal Development Company In India

इलाज की चिंता छोड़िए, सरकार करेगी मदद: जनता दर्शन में बोले सीएम योगी

SHARE:

गोरखपुर,16मई(चौथा प्रहरी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मदद मांगने पहुंचे लोगों को उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार हर संभव सहायता करेगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक मदद दी जाएगी और जिन लोगों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, उनके कार्ड भी बनवाए जाएंगे।

जनता दर्शन में बोले सीएम योगी- इलाज के लिए सरकार करेगी हर संभव मदद

गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री करीब 200 लोगों से मिले। उन्होंने लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनीं और प्रार्थना पत्र लिए। मौके पर मौजूद अधिकारियों को तुरंत जरूरी निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से साफ कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और संतोषजनक तरीके से होना चाहिए। अलग-अलग मामलों से जुड़े प्रार्थना पत्र संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को भेजे गए।
जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने पहुंचे थे। एक महिला ने अपने बच्चे के इलाज में आ रही आर्थिक परेशानी और आयुष्मान कार्ड न होने की जानकारी दी। इस पर मुख्यमंत्री ने उसे भरोसा दिलाते हुए कहा कि बच्चे का इलाज जरूर कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए और विवेकाधीन कोष से मदद उपलब्ध कराई जाए।
इसी तरह एक अन्य महिला को भी मुख्यमंत्री ने आर्थिक मदद और इलाज का भरोसा दिया। इलाज से जुड़े प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपते हुए उन्होंने कहा कि इलाज का इस्टीमेट जल्द तैयार कर शासन को भेजा जाए ताकि सहायता में देरी न हो।
जनता दर्शन में अपराध और जमीन कब्जाने की शिकायतें भी सामने आईं। इन मामलों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराधियों और भू-माफियाओं के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएं।
कार्यक्रम में कुछ महिलाएं अपने छोटे बच्चों को भी साथ लेकर पहुंचीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को दुलार किया, उन्हें चॉकलेट दी और आशीर्वाद भी दिया।
सरकार की इस पहल को लोगों तक सीधे मदद पहुंचाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। खासकर इलाज और आर्थिक सहायता से जुड़े मामलों में त्वरित निर्देश मिलने से जरूरतमंद लोगों को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ी है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई