अयोध्या का डॉ भीमराव अंबेडकर ग्राउंड हैंडओवर न होने से टल गया एपीएल
अयोध्या। रविवार से शुरू होने अयोध्या प्रीमियर लीग (एपीएम) को जिस डॉ भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हिजड़ा संकुल के क्रिकेट मैदान पर होना था वह क्रीड़ा विभाग को अभी हस्तांतरित नहीं हुआ था। इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई, यह एक बड़ा सवाल है। कई दिनों से चल रही तैयारियों भी व्यर्थ चली गईं। एपीएल के आयोजन की जानकारी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उमेर अहमद ने कई दिन पहले प्रेसवार्ता में दी थी। कि 9 नवंबर से क्रिकेट मैच स्टेडियम के क्रिकेट ग्राउंड पर होगा। फाइनल मैच 26 नवंबर को खेला जाएगा। एपीएल ने 15 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से ग्राउंड का किराया भी क्षेत्रीय क्रीडा कार्यालय में जमा कर चुका है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि क्रिकेट ग्राउंड हस्तांतरण न होने का सवाल उठने के बाद कुछ दिन के लिए मैच का टालना जरूरी हो गया। यह भी बताया कि एपीएल को कुछ दिन के लिए टाला गया है। ग्राउंड हस्तांतरण के बाद अगर आयोजक एपीएल कराना चाहेंगे तो उनको उपलब्ध करा दिया जाएगा। डॉ भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीडा संकुल मुलायम सिंह सरकार में 2006 में स्वीकृत हुआ।स्टेडियम का क्रिकेट स्टेडियम तैयार होने में 18 साल लगे।
Author: Chautha Prahari
Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854






