कैफियत सुपरफास्ट एक्सप्रेस का गोसाईगंज स्टेशन पर शुरू हुआ ठहराव
लखनऊ, चौथा प्रहरी 20 नवंबर। उत्तर रेलवे का लखनऊ मंडल रेल यात्रियों को बेहतर एवं सुलभ यात्रा देने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध रहा है। इसी कड़ी में गाड़ी संख्या 12226/ 12225 कैफियत सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिल्ली आजमगढ़ दिल्ली का ठहराव गोसाईगंज स्टेशन पर गुरुवार को कर दिया है। इस मौके पर अंबेडकर नगर के सपा सांसद लालजी वर्मा तथा विधायक गोसाईगंज अभय सिंह द्वारा गोसाईगंज स्टेशन पर पहुंच कर कैफियत सुपरफास्ट एक्सप्रेस को हरी झंडी हिलाकर रवाना किया गया। बताते हैं कि कैफियत सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडे के प्रयास से हुआ है। इस अवसर पर सांसद लाल जी वर्मा ने कहा कि कैफियत सुपरफास्ट एक्सप्रेस का यह नया ठहराव स्थानीय रेल यात्रियों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। सांसद श्री वर्मा ने कहा कि इससे न केवल क्षेत्र की रेल सुविधा मजबूत होगी बल्कि दैनिक आवागमन तथा लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को भी इसे प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। श्री वर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि यह पायल क्षेत्रीय विकास को नहीं गति प्रदान करेगा तथा नागरिकों को निर्बाध यात्रा सुविधा प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएगा। इस दौरान कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद आरती जायसवाल तथा क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कैफियत सुपरफास्ट एक्सप्रेस के गोसाईगंज ठहराव के संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 12226 कैफियत सुपरफास्ट एक्सप्रेस (दिल्ली से आजमगढ़) का गोसाईगंज स्टेशन आगमन : 07:22 बजे प्रातः तथा गोसाईगंज स्टेशन प्रस्थान : 07:24 बजे प्रातः है।गाड़ी संख्या 12225 कैफियत सुपरफास्ट एक्सप्रेस (आजमगढ़ से दिल्ली) का गोसाईगंज स्टेशन आगमन : 19:09 बजे रात्रि है और गोसाईगंज स्टेशन प्रस्थान : 19:11 बजे रात्रि है। सीनियर डीसीएम श्री तिवारी की माने तो गोसाईगंज क्षेत्र के यात्रियों की लंबे समय से उठाई जा रही मांग को देखते हुए यह ठहराव अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा इससे स्थानीय निवासियों, व्यापारियों, छात्रों एवं दैनिक यात्रियों को अत्यधिक सुविधा प्राप्त होगी। इस ठहराव के साथ लखनऊ मण्डल ने क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
Author: Chautha Prahari
Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854






