संकट से बचने के लिए सुमिरन भजन के लिए लगाया जा रहा है शिविर- उमाकांत जी महाराज
पालघर, महाराष्ट्र, चौथा प्रहरी ब्यूरो। परम सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज ने सतसंग में कहा कि संकट को टालने के लिए महात्मा काम करते हैं। यह जो साधना शिविर लगवाई जा रही हैं, यह संकट को टालने के लिए लगवाई जा रही हैं। आगे बहुत बड़ी तकलीफें आएंगी। ऐसी तकलीफ आएगी कि एक मिनट में नास्तिक लोगों को भी भगवान याद आ जाएगा। अब आप कहोगे कि हम तो भगवान को याद करते हैं। तो आप याद करते हो इसीलिए आप हो ‘आस्तिक’, लेकिन जो नहीं याद करते हैं, केवल अपने को ही मानते हैं कि मैं ही सब कुछ हूं; वे हैं ‘नास्तिक’।
जो पैसे वाले लोग हैं, वे कहते हैं कि हम पैसे से इलाज करा लेंगे, हमको तकलीफ नहीं होगी। लेकिन दवा खाने से भी जब दर्द नहीं जाता है तब डॉक्टर और घर वाले उन्हें कहते हैं कि अब भगवान को याद करो, तब वह भी भगवान को याद करने लगता है।
2026 इसी तरह का होगा कि एक मिनट में भगवान को याद कराएगा
संत उमाकांत महाराज सत्संगियों को आगाह करते हैं कि नया वर्ष जब लगेगा, तब आपको बताऊंगा कि 2026 कैसा होगा? यह इसी तरह का होगा कि एक मिनट में भगवान को याद कराएगा। लेकिन उस समय तक तो बहुत देर हो जाएगी। अगर जान का खतरा पैदा हो गया, कोई उन्माद में आ कर लोगों को मारने-काटने लगा, घर से निकलने का भी मौका नहीं दिया, घर को जला दिया, तब कैसे बचोगे? तब तक देर हो जाएगी।इसीलिए आने वाले खराब समय से बचने का उपाय आप सब लोग कर लो। सन्त मत की साधना आपका साथ देगी। शब्द (प्रभु की आवाज) को पकड़ने का जो नाम आपको सतगुरु ने बताया है, उसके द्वारा जब शब्द को पकड़ने लगोगे तो वे शब्द रूपी गुरु जो इन आंखों से नहीं देखे जा सकते हैं, आपकी मदद करेंगे। तो मकर संक्रांति तक का साधना करने और कराने का जो यह मुहूर्त निकला है, इससे चूकना नहीं है। इसमें साधना शिविर लगाओ।
Author: VINAY PRAKASH SINGH
Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854






