15 Best News Portal Development Company In India

अयोध्या:डीआरएम लखनऊ डिविजन सुनील कुमार वर्मा ने अयोध्या धाम स्टेशन का लिया जायजा

SHARE:

डीआरएम लखनऊ डिविजन सुनील कुमार वर्मा ने अयोध्या धाम स्टेशन का लिया जायजा

अयोध्या चौथा प्रहरी 25 नवंबर। नॉर्दर्न रेलवे लखनऊ डिविजन के मण्डल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा द्वारा मंगलवार को अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। इस निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान उत्तर रेलवे मुख्यालय से वरिष्ठ अधिकारियों प्रिंसिपल चीफ ऑपरेशंस मैनेजर डॉ. मोनिका अग्रिहोत्री, प्रिंसिपल चीफ सिग्नल एंड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियर राजीव कुमार, प्रिंसिपल चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर अशुतोष पन्त, प्रिंसिपल चीफ मैकेनिकल इंजीनियर डिम्पी गर्ग भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त मण्डल कार्यालय के वरिष्ठ मंडलीय अधिकारीगण भी निरीक्षण दल का हिस्सा रहे।निरीक्षण के दौरान मण्डल रेल प्रबंधक ने स्टेशन भवन, यात्री सुविधाओं की उपलब्धता, स्वच्छता की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन परिसर में सौंदर्य-वृद्धि, प्रकाश व्यवस्था, यात्री सूचना पट्ट एवं संकेतक बोर्डों व दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं की विशेष रूप से समीक्षा की तथा (इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर) का भी निरीक्षण किया गया, जहाँ से स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, यातायात एवं सुरक्षा से संबंधित गतिविधियों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाती है। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज, अनाउंसमेंट सिस्टम, भीड़ प्रबंधन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यकतानुसार और सशक्त एवं त्वरित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के अगले क्रम मे आपने यात्री आश्रय (पैसेंजर होल्डिंग एरिया) की संरचना, क्षमता, बैठने की व्यवस्था, शौचालय एवं पेयजल सुविधाओं, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रावधानों तथा साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। डीआरएम श्री वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तीर्थयात्रियों की भारी संख्या को ध्यान में रखते हुए आश्रय स्थल पर निरंतर स्वच्छता व्यावस्था सुनिश्चित की जाए।मण्डल रेल प्रबंधक ने स्टेशन पर एयर कॉनकोर्स का निरीक्षण करते हुए यात्रियों की आवाजाही, बैठने की सुविधाएँ, शौचालय, पेयजल, एस्केलेटर/लिफ्ट की कार्यशीलता तथा फूड स्टॉल/कैंटीन आदि की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तीर्थयात्रियों एवं अन्य यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए सभी उपकरणों के नियमित मेंटेनेंस तथा स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण कर वाहन पार्किंग, यातायात के प्रवाह और भीड़-भाड़ वाले बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, यात्री सूचना बोर्ड तथा मार्ग-निर्देशन के साइन बोर्डों को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए, ताकि यात्रियों को स्टेशन आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।निरीक्षण के दौरान डीआरएम लखनऊ डिविजन सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि अयोध्या धाम स्टेशन पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं सभी यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ, आरामदायक एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना लखनऊ मण्डल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निरीक्षण के दौरान चिह्नित सभी बिंदुओं पर समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा यात्री सुविधाओं के स्तर में निरंतर सुधार लाने के लिए नियमित निगरानी रखी जाए।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई