लखनऊ चौथा प्रहरी 27 नवंबर । उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने गुरुवार को बताया कि प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य तेज गति से प्रगति पर है। अब तक प्रदेश में 7.34 करोड़ ( करीब 48 प्रतिशत) मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि प्राप्त हो चुके गणना प्रपत्रों का बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा निरंतर डिजिटाइजेशन किया जा रहा है। सभी मतदाताओं से अपील है कि वह यथाशीघ्र अपना गणना प्रपत्र भरकर नवीनतम पासपोर्ट आकार की फोटो चस्पाकर अपने बीएलओ को उपलब्ध कराएं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद औरैया, अम्बेडकरनगर, चित्रकूट, बाराबंकी, पीलीभीत, सहारनपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, बस्ती, रामपुर, चंदौली, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बरेली, आजमगढ़, फिरोजाबाद एवं एटा में 50 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन का कार्य हो चुका है, जो सराहनीय है।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन बूथों पर प्रगति अपेक्षाकृत कम है, वहां बीएलओ को प्रोत्साहित करते हुए अतिरिक्त दक्ष कार्मिकों की तैनाती की जाए। शहरी क्षेत्रों में गणना प्रपत्र संग्रह में तेजी लाने के लिए भौगोलिक रुप से भिज्ञ एनसीसी, एनएसएस, स्वंयसेवी सस्थाओं तथा नगरीय निकायों के कार्मिकों का भी सहयोग लिया जाए।
Author: Chautha Prahari
Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854






